scriptजहां पूरी दुनिया प्यार का त्यौहार मना रही है वहीं युवक ने पत्नी से बहस के बाद किया खुद को आग के हवाले, ऐसे बची जान | man sets himself on fire after arguing with wife on Valentine's Day | Patrika News

जहां पूरी दुनिया प्यार का त्यौहार मना रही है वहीं युवक ने पत्नी से बहस के बाद किया खुद को आग के हवाले, ऐसे बची जान

locationजगदलपुरPublished: Feb 14, 2020 05:31:27 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

डॉक्टरों ने बताया कि, शरीर 45 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसे बर्न युनिट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी 211 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन नहीं बना पाई सरकार, जानिए क्या है असली कारण

करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी 211 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन नहीं बना पाई सरकार, जानिए क्या है असली कारण

जगदलपुर/दंतेवाड़ा. जहां पूरी दुनिया प्रेम का त्यौहार मना रही है वहीं दंतेवाड़ा के ग्रामीण इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद खुद पर मिट्टी तेल छिडक़ कर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की है। जिसके बाद जैसे तैसे आग को बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

पत्नी से विवाद के बाद खुद को किया आग के हवाले
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के मसेनार ग्राम के खालेपारा निवासी मेंबू पिता भीमा उम्र 35 वर्ष जो सुबह खेत से घर आया और अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस करने लगा। इन दोनों के बीच की बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि, पत्नी की बातों से मैंम्बू ने पास रखे मिट्टीतेल के जार से मिट्टीतेल अपने पर छिडक़ कर खुद को आग लगा लिया। देखते ही देखते आग पूरे शरीर में फैल गया।

पत्नी व आसपास के लोगों ने आग को बुझाया और उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद युवक को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि, मरीज का शरीर ४५ प्रतिशत तक जल चुका है। जिसका इलाज जारी है। वहीं मरीज को बर्न युनिट में डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है।
करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी 211 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन नहीं बना पाई सरकार, जानिए क्या है असली कारण
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो