scriptसड़क पर गिरा ऑइल, एक के बाद एक कई बाइक सवार फिसले, जब पहुंची पुलिस तो.. | Many people slumped due to falling oil on the road | Patrika News

सड़क पर गिरा ऑइल, एक के बाद एक कई बाइक सवार फिसले, जब पहुंची पुलिस तो..

locationजगदलपुरPublished: Jan 09, 2019 07:46:56 pm

यातायात पुलिस जवानों के मुताबिक एक वाहन जब ऑइल का कंटेनर लेकर जा रहे थे।

Chhattisgarh news

सड़क पर गिरा ऑइल, एक के बाद एक कई बाइक सवार फिसले, जब पहुंची पुलिस तो..

जगदलपुर. महारानी अस्पताल के सामने से संजय बाजार जाने वाले मार्ग पर ऑइल गिर जाने के बाद, आधा दर्जन बाइक सवार इससे फिसलकर गिरते रहे। गिरने से हालांकि किसी को चोट नहीं आई। लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और जेसीबी के जरिए इस पर रेत व अन्य चीजें डाली गईं, जिसके बाद यहां से यातायात सामान्य हो सका।

दरअसल यह घटना सोमवार की दोपहर की है। यातायात पुलिस जवानों के मुताबिक एक वाहन जब ऑइल का कंटेनर लेकर जा रहे थे। उसी दौरान महारानी अस्पताल के करीब यह कंटेनर वाहन से गिर गया। इसके बाद पीछे आ रहे वाहन चालक इसमें फिसलकर गिर गए। वहीं ऐसे वाहन चालक जो इस तेल के उपर से अपनी गाडी़ गुजारी उसने भी लंबी दूरी तक इस तेल को फैला दिया। देखते ही देखते यह तेल महारानी अस्पताल से चांदनी चौक की तरफ करीब शहीद पार्क तक और दूसरी तरफ हाता मैदान तक यह तेल फैल गया। इसी दौरान जानकारी पुलिस को लगी और उन्होंने यातायात को कुछ देर के लिए यहां रोका।

ट्रेंडिंग वीडियो