मार्कफेड को धान खरीदी के लिए 30 लाख बारदानों की कमी
जगदलपुरPublished: Sep 21, 2023 08:15:47 pm
जगदलपुर। इस साल १ नवंबर से जिले के 72 धान केन्द्रों में धान खरीदी शुरु होने वाली है, इससे पूर्व धान खरीदी से पहले सभी तैयारियां मार्कफेड, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, खाद्य विभाग की ओर से की जा रही है। हर साल धान खरीदी के लक्ष्य के मुताबिक बारदाना की आवश्यकता होती है, मार्कफेड को इस साल ६५ लाख बारदाना की आवश्यकता है, जिसमें 35 लाख बारदानों उपलब्ध हैं, तो वहीं 30 लाख बारदानों की जरुरत है।


धान खरीदी के लक्ष्य मुताबिक ६५ लाख बारदानों की आवश्यकता
इसके लिए मार्कफेड की ओर उचित मूल्य दुकानों और मिलरों से बारदानों की मांग की जा रही है, उपलब्ध नहीं होने पर नए बारदानों की जरुरत होगी। गौरतलब है कि बारदाना के एक गठान में ५०० बोरे होते हैं, ऐसे १३ हजार गठान कुल ६५ लाख बारदानों की आवश्यकता होगी। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिलेभर के ७५ केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी। अक्टूबर लगते ही खरीदी केंद्रों में साफ- सफाई, चबूतरा बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा। जिले में नए बारदाना भी आना शुरू हो गया है। इस बार जिले में २७ लाख ६७७ हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है। लक्ष्य बढ़ाने के कारण धान खरीदी केंद्रों में प्रति किसान १५ क्विंटल नहीं बल्कि २० क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की जाएगी। खरीदी नियमों को ज्यादा बढ़ाया गया है। इन केंद्रों में २७ लाख क्विंटल धान खरीदी करने का लक्ष्य है। खरीदी के लिए ३५ हजार गठान बारदाना की जरूरत है। पुराना बारदाना पीडीएस सोसायटियों व मिलर्स से भी मंगाया गया है।