जगदलपुर

मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए गए शहीद जवान, नक्सली मुठभेड़ के दौरान दिया था वीरता का परिचय

Martyr soldiers honored with Kirti Chakra: मरणोपरांत(Martyr soldiers) उनि दीपक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण एवं एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप को 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कीर्ति चक्र मेडल(Kirti Chakra Medal) से सम्मानित किया गया।

जगदलपुरJan 28, 2023 / 01:37 pm

CG Desk

कीर्ति चक्र से सम्मानित हुए शहीद जवान

Martyr soldiers honored with Kirti Chakra: देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के शहीद उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज, शहीद प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण एवं शहीद प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप के शहादत एवं वीरता को कीर्ति चक्र(Martyr soldiers honored with Kirti Chakra) मृत्यु उपरान्त मेडल से सम्मानित किया गया। ये तीनों जवान 2021 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इसके पूर्व में वर्ष 2010 में शहीद तत्कालिन पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव स्व. विनोद चौबे को मृत्यु उपरान्त एवं वर्ष 2015 में एसटीएफ के तत्कालिन प्रधान आरक्षक राजेश आत्रा (वर्तमान में पेट्रोल कमाण्डर) को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

बीजापुर नक्सली मुठभेड़
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि दो अप्रैल 2021 में ग्राम पेद्दागेलूर, टेकलगुड़ेम, जोनागुड़ा, जीरम, जिला बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में बड़ी संख्या में सशस्त्र नक्सलियों(Naxalites) की उपस्थिति के सूचना पर पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर के निर्देश पर डीआरजी, एसटीएफ और 210 कोबरा, सीआरपीएफ के संयुक्त बल के साथ एक विशेष अभियान में टीम भेजी गई थी। तीन अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे जब संयुक्त पुलिस बल ग्राम पेद्दागेलूर और टेकुलगुड़ेम के सघन जंगल,पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग करते हुये आगे बढ़ रहे थे उसी समय घात लगाकर बैठे सशस्त्र नक्सलियों(Naxalites) ने अपने पास रखे आटोमेटिक स्वदेशी हथियारों से पुलिस पार्टी पर लगातार अंधाधूध फायरिंग करने लगे।
यह भी पढ़ें: CG में युवती के साथ गैंगरेप: शादी कार्यक्रम दिखाने के बहाने ले गया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गई। इस दौरान डीआरजी टीम एक का नेतृत्व उनि दीपक भारद्वाज एवं संजय पाल कर रहे थे। सशस्त्र नक्सलियों(Naxalites) द्वारा किये गये हमले के दौरान उनि दीपक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण एवं एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप और अन्य जवानों ने असाधारण साहस एवं बहादुरी का परिचय दिया। उनकी त्वरित उचित कार्यवाही के कारण बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये एवं घायल हुये।
फायरिंग के दौरान लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान सशस्त्र नक्सलियों(Naxalites) द्वारा संयुक्त पुलिस पार्टी पर लगातार फायरिंग करते हुये यूबीजीएल, एचई बम आदि का भी इस्तेमाल किया गया। इस घटना में उनि दीपक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण और एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप के शरीर पर नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से इन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान(Martyr soldiers) दिया।
इस कार्यवाही से नक्सली (Naxalites)पीछे की ओर हट गये और सघन जंगल, पहाड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षापूर्वक घटना स्थल की तलाशी ली गई, जिसमें एक महिला नक्सली सोढ़ी दुले, सोड़ी सन्नी का शव, एक नग इंसास रायफल, मैग्जीन, 26 नग जिन्दा राउण्ड, पोच, नक्सल साहित्य आदि बरामद हुये। इसके अलावा 03 अन्य नक्सली पदम लखमा, कोवासी बदरू और नूपो सुरेश भी इस मुठभेड़ में मारे गए लेकिन साथी नक्सलियों द्वारा उनके शवों को लेकर भाग गये।
दिया बहादुरी का परिचय
उक्त नक्सलियों(Naxalites) के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि नक्सलियों(Naxalites) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में की गई है। उनि दीपक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण एवं एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप द्वारा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान उनके असाधारण साहस और अनुकरणीय बहादुरी का परिचय देते हुये, देश के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कीर्ति चक्र मेडल से किया गया सम्मानित
उपरोक्त वीरतापूर्ण कार्य को देखते हुए मरणोपरांत(Martyr soldiers) उनि दीपक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण एवं एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप को 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कीर्ति चक्र मेडल(Kirti Chakra Medal) से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ने बताया गया कि शहादत को कीर्ति चक्र मेडल से सम्मानित किया गया जो बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु कार्य करने वाले हमारे समस्त पुलिस एवं सुरक्षा बल सदस्य को और समर्पित होकर कार्य करने के लिए इनसे प्रेरणा मिलेगी।

Home / Jagdalpur / मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए गए शहीद जवान, नक्सली मुठभेड़ के दौरान दिया था वीरता का परिचय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.