scriptMLA रेखचंद जैन ने कहा- भाजपा के ठेकेदार चलते थे सरकार, अब बस्तरिया लोगों की है सरकार | MLA Rekhchand says congress is Bastar people govt | Patrika News

MLA रेखचंद जैन ने कहा- भाजपा के ठेकेदार चलते थे सरकार, अब बस्तरिया लोगों की है सरकार

locationजगदलपुरPublished: Jan 23, 2019 03:31:33 pm

स्वागत की औपचारिकता के बाद विधायक जैन ग्रामीणों की समस्याओं के आधार पर फील्ड पर निकले।

CG News

MLA रेखचंद जैन ने कहा- भाजपा के ठेकेदार चलते थे सरकार, अब बस्तरिया लोगों की है कांग्रेस

जगदलपुर. विधानसभा में जीत के बाद सभी का आभार जताने गांव गांव पहुंच रहे विधायक रेखचंद जैन मंगलवार को आभार रैली के दौरान ओडिसा सीमा से सटे धनपूंजी ग्राम पंचायत पहुचे। जहां विधायक रेखचंद जैन, शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र साहनी व ग्रामीणों ने स्वागत किया। स्वागत की औपचारिकता के बाद विधायक जैन ग्रामीणों की समस्याओं के आधार पर फील्ड पर निकले।
उन्होंंने कहा कि पूर्व में नगरनार में भाजपा के ठेकेदारों की सरकार चलती थी किंतु अब बस्तरिया लोगों की सरकार चलेगी। जैन ने जनता को विश्वास दिलाया कि अब उनकी मांगे व समस्याओं का निराकरण विधि सम्मत किया जायेगा। वहीं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने ओजस्वी भाषण में संबोधित करते हुए उन्होंने आश्सवत किया कि 24 घंटे कांग्रेस पार्टी उनके साथ हर सुख.दु:ख में खड़ी रहेगी। इसके बाद वे चोकावाड़ा, कुम्हली, जीरागांव, कस्तुरी, नगरनार भी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान लैखन बघेल, विजय बिसाई, सीताराम सेठिया, अनवर खान, सुरेंद्र झा, योगेश पानीग्राही, विनोद कुकड़े, मनीष गढ़पाले, किशोर संत सहित अन्य मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो