scriptमाओवादियों ने पुलिस वाहन समझकर यात्रियों से भरी बोलेरो को IED से उठाया, गर्भवती म हिला सहित 9 घायल | Naxal attack: Bolero blast from IED by naxals | Patrika News

माओवादियों ने पुलिस वाहन समझकर यात्रियों से भरी बोलेरो को IED से उठाया, गर्भवती म हिला सहित 9 घायल

locationजगदलपुरPublished: Mar 21, 2019 04:23:11 pm

विस्फोट में वाहन के परखचे उड़ गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

cg news

माओवादियों ने पुलिस वाहन समझकर यात्रियों से भरी बोलेरो को IED से उठाया, गर्भवती म​हिला सहित 9 घायल

जगदलपुर/ बीजापुर. छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में चल रहे फागुन मड़ई में शामिल होने जा रहे ग्रामीण से भरी बोलेरो को माओवादियों ने निशाना बनाया है। बुधवार दे रात माओवादियों के आइइडी विस्फोट से उड़ा दिया।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की बोलेरो वाहन को पुलिस वाहन समझकर माओवादियों ने आइइडी से उड़ा दिया। यात्री नैमेड़ से इस वाहन पर सवार हुए थे। पेद्दाकोड़ेपाल के पास हुई इस घटना में एक मासूम अंकित अवलम सहित गर्भवती तुलसी अवलम व गीतांजली सहित नौ लोगों को चोट आई है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट में वाहन के परखचे उड़ गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी गोवेर्धन ठाकुर ने की है।

फोर्स की गाड़ी समझकर कर दिया आइइडी विस्फोट

एसपी मौके पर घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं। चुनाव के पहले फोर्स का डिप्लायमेंट चल रहा है। फोर्स को लेकर चार पहिया व बसें रवाना हो रही हैं। माओवादी चुनाव के दरमियान ऐसी ही वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इस वाहन को भी उन्होंने फोर्स की गाड़ी समझकर आइइडी विस्फोट कर दिया। बीजापुर में इतने अधिक यात्रियों के विस्फोट में घायल होने का यह पहला मामला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो