scriptनक्सल ब्रेकिंग अपडेट. जवानों ने मार गिराए पांच माओवादी, शव, हथियार व बम बरामद | Naxal Breakdown Update Five Maoists, bodies, arms and bombs recovered | Patrika News

नक्सल ब्रेकिंग अपडेट. जवानों ने मार गिराए पांच माओवादी, शव, हथियार व बम बरामद

locationजगदलपुरPublished: Nov 05, 2018 11:52:16 am

Submitted by:

Badal Dewangan

सुकमा से सटे ओडिशा राज्य में मलकानगिरी के भैजंगवाड़ा में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है वहीं शव व हथियार भी मौके से बरामद कर लिए है।

नक्सल ब्रेकिंग अपडेट. जवानों ने मार गिराए पांच माओवादी, शव, हथियार व बम बरामद

नक्सल ब्रेकिं ग अपडेट. जवानों ने मार गिराए पांच माओवादी, शव, हथियार व बम बरामद

जगदलपुर.सुकमा से सटे ओडिशा बॉर्डर से लगे राज्य ओडिशा में देर रात पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस ने पांच माओवादियों को चित्त करने में सफलता पाई है। वहीं मौके से हथियार भी बरामद कर लिए गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर से सटा जिला सुकमा के पास करीब 30 किलो मीटर की दूरी पर ओडिशा राज्य लग जाता है वहां के गांव मलकानगिरी के के गांव भैजंगवाड़ा एक पूरा जंगल से घिरा हुआ इलाका है जिसमें जवान रोज की तरह सर्चिंग के लिए निकले थे जवान सर्चिंग कर वापस आ ही रहे थे कि, इतनें में घात लगाए नक्सलियों ने उनपर फायरिंग कर दी। सोमवार सुबह हुए नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में नक्सली नेता रामदेव भी शामिल है।

मलकानगिरी एसपी ने की पुष्टि
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जब घटनास्थल का जायजा लिया मौके से एक महिला नक्सली शव सहित पांच माओवादियों के शव बरामद किए गए है। साथ में दो इंसास, एक एसएलआर, 303 बंदूक और एक बम बरामद किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो