scriptDRG के कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, फिर घायल जवानों का गला रेतकर मार डाला | Naxalite fire in DRG Camp in Jagdalpur Chhattisgarh | Patrika News

DRG के कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, फिर घायल जवानों का गला रेतकर मार डाला

locationजगदलपुरPublished: Apr 28, 2019 10:32:13 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पामेड़ के करीब तोंगगुड़ा कैंप के जवानों पर माओवादियों ने शनिवार शाम हमला कर दिया, इसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के दो जवान शहीद हो गए हैं।

Naxalite

DRG के कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, फिर घायल जवानों का गला रेतकर मार डाला

जगदलपुर. छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पामेड़ के करीब तोंगगुड़ा कैंप के जवानों पर माओवादियों ने शनिवार शाम हमला कर दिया, इसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं गोलीबारी में दो ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक ग्रामीण को तेलंगाना के चेरला स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बीजापुर के एसपी गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि आरक्षक अरविंद मिंज व सहायक आरक्षक सुक्खू हपका शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जवान किसी काम से कैंप से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठी माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दोनों जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। माओवादियों ने घायल जवानों का गला भी रेत दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, गढ़चिरौली में दो महिला माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के गुंडरवाही व फुलगांव जंगल में सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद बड़ी संख्या में मौजूद माओवादी भाग गए। सुरक्षाबलों पर शनिवार को सर्चिग के दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरूकर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में गट्टा दलम कमेटी की रामकुल (46) उर्फ मंकू नरोटे और भामरागढ़ दलम की शिल्पा (29) उर्फ कोटे दशरु दुरवा की गोली लगने से मौत हो गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो