scriptउपचुनाव को विफल बनाने नक्सलियों ने बनाया था ये प्लान, जवानों ने किया विफल | Naxalite imposed IED to thwart Dantewada bypolls, IED defused by jawan | Patrika News

उपचुनाव को विफल बनाने नक्सलियों ने बनाया था ये प्लान, जवानों ने किया विफल

locationजगदलपुरPublished: Sep 23, 2019 11:40:04 am

Submitted by:

Badal Dewangan

सर्चिंग के दौरान जवानों ने बरामद किया ५ किलो आईईडी जिसे सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है।

उपचुनाव को विफल बनाने नक्सलियों ने बनाया था ये प्लान, जवानों ने किया विफल

उपचुनाव को विफल बनाने नक्सलियों ने बनाया था ये प्लान, जवानों ने किया विफल

दंतेवाड़ा. जिले में सुबह 7 बजे से शुरू हुए लोकतंत्र के पर्व को विफल बनाने नक्सली कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इसी कड़ी में आज भी जवानों को नुकसान पहुंचाने IED लगाया था जिसे जवानों ने सफलता पूर्वक Difuse कर नक्सलियों के प्लान को विफल कर दिया है। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी ने की है।

सफलता पूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा में हो रहे लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने राज्य सरकार ने २४ हजार जवानों की तैनाती की है। जो नक्सली गतिविधियों पर आसमान से भी नजर रखी जा रही है। जिसमें कटेकल्याण थाना के अंतर्गत परचेली मार्ग पर जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक आईईडी बरामद किया है। जिसे सफलता पूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया है।

शांतिपूर्ण मतदान जारी है
आपको बता दें कि, सूत्रों से यह भी जानकारी भी मिल रही है कि, जहां नक्सलियों ने आईईडी लगाया था उसके आसपास के इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी का अंदेशा भी जताया जा रहा है। फिलहाल किसी भी अप्रिय घटना की खबर नही आयी है और शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो