जगदलपुर

साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा देकर लौट रहे जवान पर अज्ञात नक्सली ने कुल्हाड़ी से किया वार, हथियार लेकर हुआ फरार, अब……

दोपहर करीब 2.30 बजे जवान वापस थाना लौट रहे थे। इसमें प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भगत अन्य जवानों में सबसे पीछे चल रहा था।

जगदलपुरMar 05, 2020 / 11:44 am

Badal Dewangan

साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा देकर लौट रहे जवान पर अज्ञात नक्सली ने कुल्हाड़ी से किया वार, हथियार लेकर हुआ फरार, अब……

नारायणपुर. ओरछा साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के बाद थाना लौट रहे जवान पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद अज्ञात माओवादी जवान का हथियार लेकर भाग निकला। इसमें जवानों ने अज्ञात माओवादी का पीछा किया था। लेकिन वह जंगल का सहारा लेकर भाग निकला।

वापसी के दौरान आखिर में चल रहे जवान पर माओवादी ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बाजार का संचालन होता है। बाजार में एहतियात के लिए जवान तैनात थे। दोपहर करीब 2.30 बजे जब यह जवान वापस थाना लौट रहे थे। इसमें प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भगत अन्य जवानों में सबसे पीछे चल रहा था।

घटना की पुष्टि एएसपी जयंत वैष्णव ने की है
इसको संज्ञान में लेकर अज्ञात माओवादी ने प्रधान आरक्षक रामप्रसाद पर टंगिया से वार कर दिया। इसमें जवान रामप्रसाद के बांए कंधे व हथेली पर चोंट पहुंची। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति जवान का रायफल छीनकर भाग निकला। इधर घायल का उपचार ओरछा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। घटना की पुष्टि एएसपी जयंत वैष्णव ने की है।

Home / Jagdalpur / साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा देकर लौट रहे जवान पर अज्ञात नक्सली ने कुल्हाड़ी से किया वार, हथियार लेकर हुआ फरार, अब……

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.