जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए 12 नक्सली, 7 के शव बरामद
3 इनामी नक्सली सहित कुल 7 लोगों ने सरेंडर किया
जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान व नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत कई नक्सली गिरफ्तार हो रहे है वहीं कई नक्सली मुख्यधारा में लौटकर अपना जीवन सफल बनाने में लगे है। इसी के तहत आज सुकमा पुलिस के सामने ३ इनामी नक्सली सहित कुल ७ लोगों ने पुलिस के सामने अपने आप को सरेंडर किया है। जिसमें एक बारूद सप्लायर भी शामिल है। आत्म समर्पित नक्सलियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होनें जवानों को ऐसी जगह बताई जहां नक्सलियों ने अपने सामान छिपाए थे।
नक्सलियों से और पूछताछ की जा रही है
उनकी निशानदेही पर जिला बल की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। पुलिसने उनके बताई जगह पर छापा मारातो पुलिस को 35 किलो जिलेटिन रॉड बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, आत्म समर्पित नक्सलियों से और पूछताछ की जा रही है।