scriptChhattisgarh Election : बस्तर के 23 प्रत्याशियों में 6 की पत्नी करोड़पति, 31 अपने पतियों से भी अमीर | Out of 23 candidates of Bastar, wife of 6, millionaires, | Patrika News

Chhattisgarh Election : बस्तर के 23 प्रत्याशियों में 6 की पत्नी करोड़पति, 31 अपने पतियों से भी अमीर

locationजगदलपुरPublished: Nov 12, 2018 12:01:43 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

बस्तर में होने वाले पहले चरण के मतदान में बस्तर से 23 करोड़पति प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं। इनमें छह की पत्नी भी करोड़पति हैं।

chhattisgarh assembly election 2018 prediction

Chhattisgarh Election : बस्तर के 23 प्रत्याशियों में 6 की पत्नी करोड़पति, 31 अपने पतियों से भी अमीर, 13 किग्रा सोना भी

शेख तैय्यब ताहिर/जगदलपुर. बस्तर में होने वाले पहले चरण के मतदान में बस्तर से 23 करोड़पति प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं। इनमें छह की पत्नी भी करोड़पति हैं। इन करोड़पतियों के चुनाव में पत्नी भी कम नहीं। प्रत्याशियों में 6 की पत्नियां भी करोड़पति हैं तो 31 अपने पतियों से भी अमीर हैं। इसमें कांग्रेस की पांच और भाजपा की तीन पत्नियां शामिल हैं। गौरतलब है कि यह आंकड़े तब है जब अधिकांश प्रत्याशियों की पत्नी घरेलु महिलाएं हैं। वहीं सोना रखने के मामले में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। कांग्रेस,भाजपा,जकांछ, आप और सीपीआई के उम्मीदवारों व उनके पत्नियों के पास 13 किलो सोना है। विस चुनाव में बस्तर में कुल 98 प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी कुल संपत्ति 85 करोड़ 12 लाख रुपए है।

कांग्रेस से सबसे अमीर मोहन मरकाम और भाजपा से विक्रम उसेंडी : कांग्रेस में सबसे अमीर प्रत्याशी कोंडागांव से मोहन मरकाम है, जिनकी कुल संपत्ति 11 करोड़़ 58 लाख रुपए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर देवती कर्मा हैं, जिनके पास 9 करोड़ 35 लाख रुपए हैं। भाजपा की ओर से सबसे अमीर अंतागढ़ प्रत्याशी 3 करोंड 49 लाख विक्रम उसेंडी के पास हैं। वहीं दूसरे नंबर पर नारायणपुर प्रत्याशी केदार कश्यप 3 करोड़ 45 लाख और भानुप्रतापपुर के देवलाल दुग्गा तीसरे नंबर पर 3 करोड़ 33 लाख रुपए है।

कांग्रेस-भाजपा के 24 प्रत्याशियों में 16 करोड़पति
चुनाव लडऩा करोड़पतियों के बस की बात है, यह कहावत यूं ही नहीं कही जाती। यही नजारा बस्तर में भी देखने को मिल रहा है। बस्तर के 12 विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा के 24 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें से 16 लोग करोड़पति हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों से चुनावी मैदान में आए 10 अधिक प्रत्याशी भी करोड़पति हैं।

जगदलपुर विस में सबसे ज्यादा अमीर
जगदलपुर विस में सबसे अधिक 21 प्रत्याशी मैदान में है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या भी यहीं है। लेकिन कोंडागांव में जगदलपुर विधानसभा में कम प्रत्याशी मैदान में फिर भी वहां कुल प्रत्याशियों की संपत्ति जगदलपुर के 21 प्रत्याशियों से अधिक है। जगदलपुर विधानसभा के प्रत्याशियों की कुल संपत्ति जहां 10 करोड़ 77 लाख है। वहीं कोंडागांव में सात प्रत्याशियों की संपत्ति ही 13 करोड़ 86 लाख रुपए है।

कांग्रेसियों के पास 4½ किलो सोना
कांग्रेस के उम्मीदवारों की पत्नियों के पास चार किलो सोना है। इसमें से चार की पत्नी करोड़पति हैं। मोहन मरकाम की पत्नी के पास सबसे अधिक एक किलो सोना यानी की कुल कांग्रेसियों का एक चौथाई है। बाजार भाव के हिसाब से इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए होती है। इसके साथ ही 12 विधानसभाओं में सबसे अधिक एक किलो सोना है। वहीं इसके बाद कांग्रेस की तरफ से सबसे अधिक देवती कर्मा के पास 666 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो