scriptPaddy procurement started, but somewhere there is no platform and some | धान खरीदी आरंभ, पर कहीं चबूतरा नहीं तो कहीं शेड की व्यवस्था नहीं | Patrika News

धान खरीदी आरंभ, पर कहीं चबूतरा नहीं तो कहीं शेड की व्यवस्था नहीं

locationजगदलपुरPublished: Nov 02, 2023 10:59:59 pm

Submitted by:

Amit Mukharjee

आधी-अधुरी तैयारियों के बीच किसानों से धान खरीदी शुरु की गई है। केन्द्रों में ना ही इलेक्ट्रानिक तौल मशीन की व्यवस्था है और ना ही धान को रखने के लिए चबूतरा और शेड का ही पर्याप्त व्यवस्था है। कई केन्द्रों में इस साल भी भूशे की बोरियों के ऊपर धान की थप्पी रखने को समितियां मजबूर होंगी।

धान खरीदी आरंभ, पर कहीं चबूतरा नहीं तो कहीं शेड की व्यवस्था नहीं
अब तक 27 केन्द्रों में कुल 3114 क्विंटल धान खरीदा जा चुका
जगदलपुर। हर वर्ष 1 नवंबर से धान खरीदी शुरु हो चुकी है, अब दिन बीतने के साथ ही धान बेचने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ेगी। पर बस्तर जिले के कई केन्द्रों में चबूतरा का निर्माण नहीं है। वहीं जिन केन्द्रों में हैं, उनकी संख्या में भी कम है। इस साल बस्तर जिले में चार नए केन्द्रों में भी चबूतरा नहीं बनाया गया है, और वहां पर भी चबूतरा की व्यवस्था नहीं है। विदित हो कि मनरेगा के तहत पंचायतों में चबूतरा का निर्माण कराया गया था, जिस पर शेड बनाना था। पर शेड भी नहीं बनाया गया है। पल्ली और सेमरा धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा है, पर शेड नहीं हैं, वहीं मंगडूकचोरा में विगत पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन एक भी चबूतरा नहीं है। जिसकी वजह से भूंसे के ढेर में धान रखने की व्यवस्था की गई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.