script

Breaking : रायपुर से बीजापुर की ओर जा रही यात्री बस गिरी खाई में, 1 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

locationजगदलपुरPublished: Sep 09, 2018 11:52:38 am

Submitted by:

Badal Dewangan

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस बास्तानार घाट में खाई में गिरी, सीआपीएफ के जवान घायलों को निकाल स्वास्थ्य केंद्र में किया भर्ती

1 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

Breaking : रायपुर से बीजापुर की ओर जा रही यात्री गिरी खाई में, 1 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

जगदलपुर. जगदलपुर बीजापुर की ओर जा रही महेन्द्रा बस आज सुबह खाई में गिर जाने से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें सीआपीएफ के जवान बाहर निकाल कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, किसी यात्री की गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं आई है। सभी यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है।

शराब दुकान हटाने जकांछ कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर करेंगे ये काम

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात रायपुर से बीजापुर के लिए निकली महेन्द्रा टे्रेवल की बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0289 सुबह 5 बजे संभाग मुख्यालय जगदलपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर बास्तानार घाट में ड्राइवर के नियंत्रण खोने से बस सीधे खाई में जा गिरी जैसे ही ये हादसा हुआ लोग मौके पर पहुंच गए।

आप पार्टी ने दिया चौकाने वाला बयान, गरीब आदिवासियों को अनदेखा कर विकास करना ही माओवाद की असली जड़

मौके पर पहुंचे लोग वहां से सीधे सीआपीएफ कैंप में जवानों को जानकारी दी। जवानों ने भी तत्परता दिखाते हुए जवान सीधे घटनास्थल पर पहुंचे मौके पर पहुंचते ही वहां बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में लग गए।

यहां भगवान के हाथ पर अपना हाथ रख मांगते है मन्न्त, लेकिन आपका हाथ प्रभु के हाथ से फिसलने लगे तो…..

1 दर्जन से अधिक लोग घायल
सीआरपीएफ के जवानों ने बताया कि, इस हादसे में लगभग 15 से अधिक लोगों को चोटें आई है। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अभी तक नहीं आई है।

डिजीटल हुआ बस्तर का ट्रैफिक विभाग, अब नहीं बना पाएगें जेब में पैसे नहीं होने का बहाना

लोगों को प्राथमिक उपचार जारी
घाटी में निचे गिरी गाड़ी में फंसे लोगों निकालने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जिसे ज्यादा चोट लगी उन्हे सीधे दंतेवाड़ा ले जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो