scriptएक साथ तीन सिस्टम से प्रदेश में गर्मी से थोड़ी राहत, मानसून के लिए 15 दिन और इंतजार | People get relief from heat for now but monsoon is delayed by 15 days | Patrika News

एक साथ तीन सिस्टम से प्रदेश में गर्मी से थोड़ी राहत, मानसून के लिए 15 दिन और इंतजार

locationजगदलपुरPublished: May 29, 2019 10:14:25 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

कई जगह तेज अंधड़ (Hail storm) के कारण पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित प्रभावित हो गया लेकिन छत्तीसगढ़ में प्री मानसून (monsoon) के लक्षण अभी नहीं दिख रहे। मानसून पांच दिन लेट, 15 जून तक बस्तर पहुंचने की संभावना

hail storm

एक साथ तीन सिस्टम से प्रदेश में गर्मी से थोड़ी राहत, मानसून के लिए 15 दिन और इंतजार

जगदलपुर. प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों में बने तीन सिस्टम की वजह से बुधवार को कई जिलों में तेज अंधड़ और हल्की बारिश ने मौसम (Weather) का मिजाज सुहाना बना दिया। हालांकि इस दौरान कुछ जगह पेड़ गिरने से घंटे यातायात बाधित रहा। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। जगदलपुर में घंटे भर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार यहां सर्वाधित 1-2 सेमी बारशि दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में 1 सेमी तक बारिश रिकार्ड हुई। नारायणपुर और कोंडागांव में तेज अंधड़ (Hail Storm) की वजह से पेड़ गिर गए, जिससे कुछ घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। इसी तरह दुर्ग संभाग के दुर्ग-भिलाई व राजनांदगांव में भी मौसम का मिजाज बदला।
आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों मैनपुर, गरियाबंद, बलौदा बाजार में हल्की बारिश ने तपिश से राहत दी। रायपुर में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को अंधड़ ने थोड़ी राहत दी। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश व उसके ऊपरी क्षेत्र में चक्रवाती घेरा और पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तरी कर्नाटक के ऊपरी क्षेत्र में द्रोणिका बनी हुई है।
साथ ही उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के साथ तटीय बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से में चक्रवात की स्थिति है। इन तीन सिस्टम की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई जगह हल्की बारिश और अंधड़ की स्थिति बन रही है। वहीं, प्रदेश में मानसून (Monsoon) के लिए 15 दिन और इंतजार करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो