scriptBig Breaking : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर | Police Naxal Encounter in Narayanpur, 4 Naxali died, 2 jawan injured | Patrika News

Big Breaking : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

locationजगदलपुरPublished: Aug 24, 2019 10:56:53 am

Submitted by:

Badal Dewangan

Police Naxal encounter : नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों की टोली पर जवानों ने हमला बोल दिया जिसमें 4 नक्सलियों की मौत हो गई है।

Big Breaking : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Big Breaking : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Police Naxal encounter : नारायणपुर. अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ चल रही है, यह मुठभेड़ रूक रूक कर जारी है। सुबह से सर्चिंग में निकली टुकड़ी का नक्सलियों से सामना हो गया। जिसमें अपुष्ट सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ४ नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है वहीं दो जवान घायल होने की भी खबर है।

मुखबिर से मिली थी सूचना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह मुखबिर से जवानों को ये सूचना मिली थी कि, नक्सली अबूझमाड़ के जंगलों में रात बिताने रूके है। सुरक्षाबलों की टुकड़ी ने भी देर न करते हुए एक टीम तैयार की और नदी नालों और कच्चे कीचड़ भरे रास्तों को पार करते हुए उनतक पहुंच गई।

4 नक्सलियों की मौत, 2 जवान घायल
जैसे ही नक्सलियों ने जवानों को देखा तो अचानक उनपर फायरिंग चालू कर दी जिससे जवान भी गोलियों की आवाज सुन अपना मोर्चा संभाल लिया और अपनी तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। पिछले एक घंटे से चल रही इस फायरिंग में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है वहीं दो जवान गोली लगने से घायल हुए है।

Read More About Police naxal encounter

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो