script

दिवाली से पहले 21 और 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र, इस दिन इन चीजों की खरीदारी से मिलेगा लाभ

locationजगदलपुरPublished: Oct 18, 2019 11:26:27 am

Submitted by:

Manish Sahu

21 को सोम और 22 को मंगल पुष्य नक्षत्र, दोनों दिन खरीदारी और निवेश के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त, साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग का भी संयोग

दिवाली से पहले 21 और 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र, इस दिन इन चीजों की खरीदारी से मिलेगा लाभ

दिवाली से पहले 21 और 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र, इस दिन इन चीजों की खरीदारी से मिलेगा लाभ

जगदलपुर. दीपावली से पहले खरीदारी के लिए दो महामुहूर्त आ रहे हैं। दीपावली से एक सप्ताह पहले 21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा और 22 अक्टूबर को भौम पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन भी सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। दो दिन और भी शुभ योग रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन दो दिनों में व्यापार, खरीदारी या किसी तरह का निवेश धनतेरस और दीपावली के समान ही शुभ रहेगा।
शनि है पुष्य नक्षत्र का स्वामी
पंडि़तों ने बताया कि दीपावली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र में की जाने वाली हर प्रकार की खरीदारी अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि होता है। शनि वृद्धि करने वाला और लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है। इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक रहती है और लाभ भी देती है।
क्या-क्या करे खरीदी
इस नक्षत्र में वाहन, मकान, दुकान, कपड़ा, सोना-चांदी व जमीन खरीद सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, जमीन, मकान खरीदना ज्यादा लाभदायक रहता है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
सोमवार को सोना.चांदी और मंगल को प्रॉपर्टी
सोम पुष्य में सोने-चांदी की खरीदारी और निवेश लाभकारी माना गया है। वहीं मंगल को भूमि और कृषि का कारक ग्रह माना गया है, इस वजह से मंगल पुष्य पर मकान, प्लॉट या कृषि भूमि की खरीदारी करना शुभ रहेगा। मंगलवार को वाहन की खरीदारी भी की जा सकती है। खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 21 अक्टूबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक और रात 10.30 से 12 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार 22 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो