scriptकोरोना का कहर: बस्तर संभाग में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 156 पॉजिटिव मिले | Recorded 156 Corona positives in a day in Bastar division | Patrika News

कोरोना का कहर: बस्तर संभाग में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 156 पॉजिटिव मिले

locationजगदलपुरPublished: Aug 22, 2020 04:02:20 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

शुक्रवार को संभाग के सातों जिलों से एक ही दिन में 156 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जो अब तक का सबसे अधिक है।

लॉकडाउन के 16 दिन: 5289 मरीज मिले, 48 की मौत, अब 8-10 दिन में आंकड़ा गिरा तो समझो हुआ असर

लॉकडाउन के 16 दिन: 5289 मरीज मिले, 48 की मौत, अब 8-10 दिन में आंकड़ा गिरा तो समझो हुआ असर

जगदलपुर . बस्तर संभाग में हर दिन रिकार्ड तोड़ कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को संभाग के सातों जिलों से एक ही दिन में 156 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जो अब तक का सबसे अधिक है। वहीं जगदलपुर शहर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बस्तर जिले में करीब 26 पॉजिटिव मरीज मिले इसमें से लगभग 17 लोग शहर से हैं। इन सभी संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के कोविड.19 वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं जिन मरीजों के कोरोना के लक्षण नहीं है उन्हें धरमपुरा कोविड.19 हॉस्पिटल में रखा जा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के कारण शहर में हडकंप मच गया है।

जब तक लॉकडाउन चल रहा था तब तक शहर कोरोना से काफी दूर था। लॉकडाउन होने के बाद से शहर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ने लगा है। जिसे नियंत्रण करने में जिला प्रशासन का पसीना छूट रहा है। बावजूद शहर के लोग अब भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे है। शहर के बाजारों में हर दिन त्यौहार के जैसा भीड़ देखने को मिल रहा है। यदि अब भी लोग जागरूक नहीं हुए थे जगदलपुर शहर की स्थिति काफी बिगड़ जाएगी। जिसे शासन प्रशासन कोई भी काबू नहीं कर पाएगा। इसके लिए लोगों को ही जागरूक होना पड़ेगा।

शहर के इन वार्डों में मिले शि मित मरीज : शहर से रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शहर के कुम्हारपारा, सनसनी, आजाद चैक, बोधघाट, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड, नयापारा और मेन रोड से एक एक पॉजिटिव मिले। वहीं शांति नगर वार्ड, पथरागुड़ा में 2-2 और संतोषी वार्ड से तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संबंधित क्षेत्रों को सेनेटाइज कर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

2200 से अधिक हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या संभाग में

मरीजों की संख्या 2255 तक पहुंच गई है। इसमें करीब 952 मरीज अब भी एक्टर हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं अब तक सबसे अधिक संक्रमित मरीज बस्तर जिले से 481, कांकेर 473 सुकमा 345 नारायणपुर 329 कोंडागांव 241 दंतेवाडा 229 और बीजापुर जिले में 157 मरीज मिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो