scriptआज से बस्तर में आएगी बहार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा पूरा बाजार, लेकिन इन नियमों के साथ, पढि़ए क्या खुलेगा और क्या बंद | relief from lockdown in Bastar Green Zone,all market open in jagdalpur | Patrika News

आज से बस्तर में आएगी बहार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा पूरा बाजार, लेकिन इन नियमों के साथ, पढि़ए क्या खुलेगा और क्या बंद

locationजगदलपुरPublished: May 04, 2020 11:28:13 am

Submitted by:

Badal Dewangan

बस्तर कलेक्टर ने आठ पेज का आदेश जारी कर बताया, ग्रीन जोन में होने के चलते बस्तर को मिल रही रियायत, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा

आज से बस्तर में आएगी बहार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा पूरा बाजार, लेकिन इन नियमों के साथ, पढि़ए क्या खुलेगा और क्या बंद

आज से बस्तर में आएगी बहार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा पूरा बाजार, लेकिन इन नियमों के साथ, पढि़ए क्या खुलेगा और क्या बंद

जगदलपुर. लॉकडाउन १ और २ के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब शहर का पूरा बाजार खुलेगा। अब तक सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं को ही लॉकडाउन से बाहर रखा गया था, लेकिन ४ मई से शहर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। दरअसल ख्चेंबर ऑफ कॉमर्स और मुख्य मार्ग व्यापारी संघ की मांग पर कलेक्टर ने शहर के पूरे बाजार को सुबह ९ से शाम ५ बजे तक खोलने की अनुमति दी है। व्यापारिक संगठन लंबे अरसे से इस अनुमति का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह अनुमति उन्हें बस्तर के ग्रीन जोन में होने की वजह से मिल गई है। ४० दिन के बाद सोमवार से शहर के बाजार खुलेंगे। इसमें बर्तन से लेकर कपड़े की दुकानें तक शामिल होंगी।

नियमों के पालन के साथ खुलेंगी दुकान
जिला प्रशासन ने दुकानों को खोलने की अनुमति जरूर दे दी है लेकिन इसके लिए नियम तय किए गए हैं। यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल दुकानदारों को रखना होगा। उन्हें यह देखना होगा कि किसी भी तरह से हालात बिगड़े ना। बाजार में कम से कम भीड़ इक_ हो इसके लिए भी व्यापारियों को अपने स्तर पर पहल करनी होगी।

मालवाहक वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग का वक्त और स्थान पहले ही तय
बस्तर जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए लोडिंग व अनलोडिंग का समय तय कर दिया है। इसके अनुसार सुबह ७ से रात ९ बजे तक जगदलपुर की शहरी सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रात ९ से सुबह ७ बजे तक शहर में दाखिल होकर यह काम किया जा सकता है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र एवं अन्य दक्षिणी राज्य की ओर से व्हाया सुकमा, बीजापुर, होकर आने वाले वाहनों के लिए शासकीय माध्यमिक शाला बड़ेमारेंगा परिसर, ओडिशा की ओर से व्हाया धनपूंजी की ओर से आने पर कृषि उपज मंडी कोपागुड़ा परिसर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तथा अन्य राज्यों से व्हाया रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों हेतु शासकीय हाई स्कूल परिसर बोरपदर लोडिंग और अनलोडिंग के लिए निर्धारित किया गया है। इस दौरान चालक-परिचालक निर्धारित स्थान पर ही रहेंगे और सुरक्षा मानकों का ख्याल रखेंगे।

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने यह पहल जरूरी थी
बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष किशोर पारख ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरूरी था कि निम्र और मध्यमवर्गीय व्यवसायों को लॉकडाउन से छूट दी जाए। केंद्र सरकार ने जोन पैटर्न लाकर यह काम आसान किया। बस्तर जिला प्रशासन ने भी व्यापारियों की सुनी और अब आने वाली १७ तारीख तक के लिए पूरे बाजार को खोलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समस्त व्यापारी प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए व्यवसाय करेंगे।

सेलून का संचालन पूरे एहतियात के साथ होगा
कलेक्टर की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सेलून और ब्यूटी पार्लर का संचालन तय समय पर एहतियात के साथ किया जाएगा। किसी भी तरह के इनफेक्शन की आशंका को खत्म करने के लिए कई नियमों का पालन करना होगा, मसलन दुकान में दाखिल होने से पूर्व हाथ व मुंह धुलवाना, कैंची, कंघी उस्तरा की सफाई को प्राथमिकता में रखना होगा। सेनेटाइजेशन से जुड़े हर पहलू का दुकानदारों को ध्यान रखना होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो