जगदलपुर

Breaking : बस्तर में 25 से अधिक जवानों की शहादत में है इन इनामी नक्सली दंपत्ति का हाथ, किया आत्मसमर्पण

सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने बस्तर आईजी व एसपी के सामने आत्म समर्पण (Naxal Surrender) किया है।

जगदलपुरAug 22, 2019 / 02:41 pm

Badal Dewangan

बस्तर में 25 से अधिक जवानों की शहादत में है इन इनामी नक्सली दंपत्ति का हाथ, किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर. बस्तर में सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने बस्तर आईजी व एसपी के सामने आत्म समर्पण किया है बताया जा रहा है कि, ये दोनों नक्सली कई सालों से नक्सली संगठन मे सक्रिय थे। दोनों नक्सलियों की सक्रियता वाले मुठभेड़ में करीब 25 जवान शहीद हुए है।

यह भी पढ़ें

नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त जनताना सरकार के 5 लाख इनामी अध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बस्तर आईजी व बस्तर एसपी के सामने नक्सली दंपति नें आत्म समर्पण किया है। ये दोनो ही नक्सली एलओएस कमांडर के पद पर रहकर संगठन के लिए काम कर रहे थे। महिला नक्सली का नाम मंजू मंडावी व पुरुष नक्सली का नाम सोनारू पोयाम बताया जा रहा है। मंजू मंडावी की सक्रियता में हुए मुठभेड़ों में अब तक 25 से अधिक जवान शहीद हुए हैं और 7 से अधिक जवान घायल हुए हैं वहीं सोनारू पोयाम की उपस्थिति में नक्सलियों ने 7 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। बस्तर आईजी के अनुसार ओडि़सा राज्य में कमांडर स्तर के नक्सलियों पर 5 लाख का इनाम घोषित है।
Naxal Surrender की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.