scriptSaturday night was the last lunar eclipse of the year | साल के अंतिम चंद्रगहण पर शहर के मंदिरों के बंद रहे पट | Patrika News

साल के अंतिम चंद्रगहण पर शहर के मंदिरों के बंद रहे पट

locationजगदलपुरPublished: Oct 29, 2023 04:23:01 pm

CG News: शनिवार की रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण रहा।

साल के अंतिम चंद्रगहण पर शहर के मंदिरों के बंद रहे पट
साल के अंतिम चंद्रगहण पर शहर के मंदिरों के बंद रहे पट
जगदलपुर। CG News: शनिवार की रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण रहा। भारत में यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण था जो आज रात लगभग 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म हो गया। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर रहा। भारत में इस ग्रहण को देखे जाने के कारण शाम से ही इसका सूतक काल लगने के कारण मंदिरों के पट बंद रहे। चंद्र ग्रहण लगने पर ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल होने के कारण शाम 4 बजे से सूतक काल आरंभ हो गया था। सूतक के शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गये थे। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। वहीं सूतक काल के दौरान लोगों ने मंत्रों का जाप किया। ग्रहण मोक्ष के बाद शुद्धता की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.