रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जांच के समय पाया कि आयोग द्वारा तय प्रस्तावक के हस्ताक्षर कई नामांकन पत्रों पर नहीं पाए गए थे। इस कारण नामांकन पत्र निरस्त किए गए तो कई आवेदन पत्रों में एक ही पार्टी से दो लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इस स्थिति में फार्म बी वाले नामांकन को वैध मानते हुए अन्य को खारिज किया गया।
प्रदेश में कब कितने खारिज हुए नामांकन पत्र
वर्ष नामांकन पत्र दाखिल खारिज
2003 1160 213
2008 1430 177
2013 1310 183
2018 1648 170
दंतेवाड़ा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सूरज, इंडिया प्रजाबंधु पार्टी के लखमा कोर्राम के दो सैट, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से राजू कर्मा के दो सैट, आम आदमी पार्टी के मंशाराम।
भानुप्रतापपुर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्वराज मांडवी, आम आदमी पार्टी से देवलाल के दो सैट, आम आदमी पार्टी के देवलाल नरेटी।
नारायणपुर से आजाद जनता पार्टी के कमलेश कुमार, हमरराज पार्टी के रामलाल, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र कुमार नाग के दो सैट।
कोंडागांव से शिवसेना के घनश्याम मरकाम, हमर राज पार्टी के पिंकू, आजाद जनता पार्टी के शिवलाल, सर्व आदि पार्टी के ज्ञान प्रकाश कोर्राम।
बीजापुर से आम आदमी पार्टी के प्रवेन्द्र।
कर्वधा से समाजवादी पार्टी के मोहित कुमार साहू, आम आदमी पार्टी की आकांक्षा सिंह के दो सैट, निर्दलीय आनंद कुमार के दो सैट, पुष्पलता जोशी, मिलाप सिंह नेताम, आशीष, तिमिर चंद्र।
पंडरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के विश्वेश्वर पटेल, आम आदमी पार्टी के अनिल नवरंग के दो सैट, आम आदमी पार्टी से चमेली, शिवसेना से नरेंद्र तिवारी के दो सैट, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रमेश राजपूत, जौहर छत्तीसगढ पार्टी से भगवती, छत्तीसगढ महतारी पार्टी से शत्रुघ्न प्रसाद, राष्ट्रवादी भारत पार्टी से तिलबाई, हीरेंद्र, पुनीत डेंगर, सत्यप्रकाश।
जगदलपुर से आम आदमी पार्टी के शुभम सिंह।
अंतागढ़ से आम आदमी पार्टी के कुंवर सिंह।
राजनांद गांव से भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के डा. गोलू पॉल, जनता कांग्रेस के शमशुआलम, निर्दलीय गोपेश, राजेश कुमार देशमुख, अजय, डा कैलाश।
चित्रकोट से आम आदमी पार्टी के दंतीराम पोयाम, जनता कांग्रेस से भारत कश्यप, निर्दलीय सोनू, रामू राम।
खैरागढ़ से जनता कांग्रेस के नरेंद्र सोनी।
केशकाल से आम आदमी पार्टी के देवलाल नेताम।
मोहला मानपुर से कांग्रेस के हरिश्चंद्र के दो।
डोंगरगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के राजे