scriptआधी रात आरआई के घर के बाहर किसी ने बिखेर दी राख व हड्डियां, और…….. | Someone ashes and bones RI's house at night, suspected of black magic | Patrika News
जगदलपुर

आधी रात आरआई के घर के बाहर किसी ने बिखेर दी राख व हड्डियां, और……..

बोधघाट टीआई राजेश मरई ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद वार्ड का यह मामला है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जगदलपुरMay 19, 2020 / 10:43 am

Badal Dewangan

आधी रात आरआई के घर के बाहर किसी ने बिखेर दी राख व हड्डियां, और........

आधी रात आरआई के घर के बाहर किसी ने बिखेर दी राख व हड्डियां, और……..,आधी रात आरआई के घर के बाहर किसी ने बिखेर दी राख व हड्डियां, और……..,आधी रात आरआई के घर के बाहर किसी ने बिखेर दी राख व हड्डियां, और……..

जगदलपुर. राजेंद्र प्रसाद वार्ड निवासी देवेंद्र श्रीवास के घर पर किसी असामाजिक तत्व ने रविवार की रात कोयला, राख व पशुओं की अस्थियां बिखेर दी हैँ। यही सारा सामान उनके घर पर खड़ी कार में भी नजर आया। इसके साथ ही लाल रंग से जमीन पर कुछ आकृतियां भी बना दीं। सुबह घर वालों को यह बात पता चली तो उन्होंन बोधघाट थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई मौके पर पहुंची बोधघाट पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

प्रार्थी ने जादू-टोने का शक जाहिर किया
बोधघाट टीआई राजेश मरई ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद वार्ड का यह मामला है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इलाके के सीसीटीवी फूटेज निकाले गए। इसमें एक फूटेज में कुछ लोग नजर आ रहे हैं। जो बाइक में रात करीब 2 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उनके घर के बाहर लाल और काले रंग से कुछ आकृति बनाई। जिसके आधार पर प्रार्थी ने जादू-टोने का शक जाहिर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो