scriptसुकमा एक बार फिर बाढ़ की स्थिती, आंध्र प्रदेश तेलंगाना से कटा जिले का संपर्क | Sukmahas flood situation, Broken contact with Andhra and Telangana | Patrika News

सुकमा एक बार फिर बाढ़ की स्थिती, आंध्र प्रदेश तेलंगाना से कटा जिले का संपर्क

locationजगदलपुरPublished: Aug 07, 2019 11:38:08 am

Submitted by:

Badal Dewangan

सुकमा के चिट्टी चिरमुड़ के पास सडक़ में 5 फीट पानी भर जाने से बस व ट्रकों का लंबा जाम लग गया है।

water logging

सुकमा एक बार फिर बाढ़ की स्थिती, आंध्र प्रदेश तेलंगाना से कटा जिले का संपर्क

सुकमा. बस्तर संभाग में कल सुबह से जारी मुसलाधार बारिश (Torrential rain) ने फिर एक बार सुकमा जिले को आफत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि, गोदावरी नदी में फिर से बाढ़ की स्थिती निर्मित हो गई है। जिससे सुकमा जिले को आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से संपर्क टूट गया है। बस्तर के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बस्तर जिले के लगभग जिलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। फिर एक गोदावरी में जल भराव होने से बाढ़ का खतरा बनता जा रहा है।

वाहनों की आवाजाही बंद
मिली जानकारी के मुताबिक पूरे बस्तर संभाग में हो रही मुसलाधार बारिश से फिर से जीवन अस्त व्यस्त की स्थिती आ गई पूरे संभाग में कई जगहों में जल भराव की स्थिती आ चुकी है वहीं जल भराव का दंश पूरे बस्तर में सुकमा जिला झेल रहा है। बताया जा रहा है कि, सुकमा से हैदराबाद की ओर जाने वाली सारे वाहन बारिश की वजह से जाम में फंसे हैं। नेशनल हाईवे 30 (National Highway) कोंटा के चट्टी चिड़मुर के पास सडक़ में करीब 5 फीट तक पानी भर गया। है जिससे वाहनों की आवा जाही बंद है।

ट्रेंडिंग वीडियो