scriptसेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों को सिखाया प्लास्टिक कचरे का अलग संग्रहण | #swarnimbharat abhiyan in St. Xavier's High School plastic free | Patrika News

सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों को सिखाया प्लास्टिक कचरे का अलग संग्रहण

locationजगदलपुरPublished: Feb 19, 2020 11:03:25 am

Submitted by:

Badal Dewangan

छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक की थैलियों को और कचरे को डस्टबिन में डाला। साथ ही आसपास के लोगों से अपील करते हुए कहा प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद घातक है।

सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों को सिखाया प्लास्टिक कचरे का अलग संग्रहण

सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों को सिखाया प्लास्टिक कचरे का अलग संग्रहण

जगदलपुर. स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शहर और गांव को प्लास्टिक मुक्त अभियान पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुडक़र शिक्षकों स्कली बच्चों को तीन अलग अलग डस्टबिन बनाकर गीला, सूखा और प्लास्टिक कचरे का संग्रहण करना सिखाया। स्कूल के आसपास फैले कचरे और प्लास्टिक को डस्टबीन में जमा किया।

कचरे के लिए डस्टबीन का इस्तेमाल
छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक की थैलियों को और कचरे को डस्टबिन में डाला। साथ ही आसपास के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें। छात्राओं ने स्कूल गेट के समीप कचरा नहीं फेकने और कचरे के लिए डस्टबीन का इस्तेमाल करने कहा।

इस अभियान के तहत सभी ने स्वस्वर्णिम भारत की शपथ दोहराई
1. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
2. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
3. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
4. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
5. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो