scriptकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने भी निकाली रैली, स्वास्थ्य जागरूकता बैनर तले, दी प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की जानकारी | #swarnimbharat abhiyan rally in Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya | Patrika News
जगदलपुर

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने भी निकाली रैली, स्वास्थ्य जागरूकता बैनर तले, दी प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की जानकारी

कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी नहीं रहा पीछे, रैली निकालकर लोगों को दी पत्रिका के अभियान स्वर्णिम भारत के बारे में बताया।

जगदलपुरFeb 18, 2020 / 08:31 pm

Badal Dewangan

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने भी निकाली रैली, स्वास्थ्य जागरूकता बैनर तले, दी प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की जानकारी

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने भी निकाली रैली, स्वास्थ्य जागरूकता बैनर तले, दी प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की जानकारी

जगदलपुर. स्वर्णिम भारत अभियान के तहत जगदलपुर विकासखंड के नेगीगुड़ा ग्राम पंचायत में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने भी पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे स्वर्णिम भारत के तहत भारत को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य जागरूक्ता बैनर तले एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें नेगीगुड़ा के सभी ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और कहा कि, प्लास्टिक एक धीमा जहर है जो पूरे देश में फैला हुआ है जिससे हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। जिसे रोकना हमारा कर्तव्य है।

इस अभियान के तहत सभी ने इसतरह लिया शपथ
१. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
२. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
३. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
४. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
५. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

Home / Jagdalpur / कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने भी निकाली रैली, स्वास्थ्य जागरूकता बैनर तले, दी प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो