scriptपूर्व माध्यमिक विद्यालय रंधारीरास के छात्र छात्राओं ने भी किया प्लास्टिक का बहिष्कार, कहा… अब नहीं करेंगे इस्तेमाल | #swarnimbharat abhiyan say no to plastic | Patrika News

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंधारीरास के छात्र छात्राओं ने भी किया प्लास्टिक का बहिष्कार, कहा… अब नहीं करेंगे इस्तेमाल

locationजगदलपुरPublished: Feb 18, 2020 07:56:47 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

पत्रिका के अभियान … प्लास्टिक मुक्त भारत में बस्तर दे रहा अहम योगदान

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंधारीरास के छात्र छात्राओं ने भी किया प्लास्टिक का बहिष्कार, कहा... अब नहीं करेंगे इस्तेमाल

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंधारीरास के छात्र छात्राओं ने भी किया प्लास्टिक का बहिष्कार, कहा… अब नहीं करेंगे इस्तेमाल

जगदलपुर. स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शहर और गांव को प्लास्टिक मुक्त अभियान पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुडक़र शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंधारीरास छात्र छात्राओं ने स्कूल के आसपास फैले कचरे और प्लास्टिक को डस्टबीन में जमा किया। और खुद शपथ ग्रहण करते प्लास्टिक का इस्तेमाल न करते हुए ग्रामीणों को भी इसके बारे में जानकारी देने की बात कही।

इस अभियान के तहत सभी ने ये शपथ लिया

1. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
2. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
3. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
4. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
5. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो