scriptदो दिन बाद इस हालत में मिला दोनों महिलाओं का शव, जो दो दिन पहले डूब गए थे नदी में नाव पलटने से | The 2 deadbodyrecovered who died due to drowning in the river. | Patrika News

दो दिन बाद इस हालत में मिला दोनों महिलाओं का शव, जो दो दिन पहले डूब गए थे नदी में नाव पलटने से

locationजगदलपुरPublished: Nov 04, 2019 05:07:25 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

घटनास्थल पर पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा हुआ था। विधायक ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए राशि प्रदान की।

दो दिन बाद इस हालत में मिला दोनों महिलाओं का शव, जो दो दिन पहले डूब गए थे नदी में नाव पलटने से

दो दिन बाद इस हालत में मिला दोनों महिलाओं का शव, जो दो दिन पहले डूब गए थे नदी में नाव पलटने से

जगदलपुर/बीजापुर. इंद्रावती नदी में नाव पलटने से उसमें सवार 8 लोगों में से दो महिलाएं डूबकर बह गई थी जिनका शव दो दिन बाद करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर मिला। शव की तलाशी के लिए पूरा 48 घंटो तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।

यह भी पढ़ें

8 लोगों की सवारी वाला नाव तेज बहाव चट्टान से टकराकर पलटा, दो महिलाएं लापता, तलाश जारी

घटनास्थल से दूर मिला शव
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के भैरमगढ़ एरिया में सतवा गांव में बहने वाली इंद्रावती नदी से नाव के सहारे पुल पार कर करीब 8 लोग साप्ताहिक बाजार तुमनार जा रहे थे। वहीं अचानक चट्टान से टकराने से नाव अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसमें ६ लोगों ने खुद को बचा लिया और 2 लोग नदी की बहाव में बह गए। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू टीम को अलर्ट किया गया। और तलाश शुरू की गई।

विधायक ने दी अंतिम संस्कार के लिए राशि
आज दोपहर दो दिनों के बाद बड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। वहीं शवों को बाहर निकालने के बाद माहौल गमगीन हो गया। वहीं मौके पर बीजापुर विधायक पहुंचे और मृतक के परिजनों को मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए २ हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो