scriptआरोपी जवान ने SP के सामने कबूला गुनाह, कहा तीनों को हो गया था एक लडक़ी से one side love, इसलिए….. | The accused confessed to SP, all three had beenlove to1 girl | Patrika News

आरोपी जवान ने SP के सामने कबूला गुनाह, कहा तीनों को हो गया था एक लडक़ी से one side love, इसलिए…..

locationजगदलपुरPublished: Jun 21, 2019 04:51:49 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

लंबे समय से चल रहा था विवाद आरोपी आरक्षक को भेजा जेल
 

2 killed

आरोपी जवान ने SP के सामने कबूला गुनाह, कहा तीनों को हो गया था एक लडक़ी से one side love, इसलिए…..

जगदलपुर . बीजापुर में मिंगाचल स्थित सीएएसफ के कैंप में बुधवार को हुई घटना कोई अचानक नहीं हुई बल्कि इसका अंदेशा पहले ही लग गया था। बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि तीनो आरक्षक एक ही बैरक में रहते थे और उनके बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसकी जानकारी अन्य जवानों को भी थी, लेकिन इन पर एक्शन लेने की मामला नजर अंदाज कर दिया।

इसी बीच बुधवार को मामला इतना बढ़ गया कि साथ संजय निषाद ने साथ आरक्षक संजय भास्कर और सुरेंद्र साहू पर एक के बाद एक सात राउंड फायरिंग कर दी। इसमें दोनो की मौत हो गई। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या और आम्र्स एक्ट के तहत मामला तैयार किया गया। गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं मारे गए दोनों जवानों का शव उनके गृहग्राम गुरुवार को रवाना किया गया।
एक कहानी ऐसी भी पुलिस सूत्रों की माने तो तीनों जवानों के बीच विवाद लडक़ी का था। इसी विवाद पर तीनों के बीच ठन गई थी। काफी समय से चल रहा यह विवाद बुधवार को इतना बढ़ गया कि मामला जान लेने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद एसपी खुद कैंप में पहुंचे और आरोप जवान से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा और उसने वारदात की विस्तार से जानकारी सामने रखी और आरोप कबूल किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो