जगदलपुर

दशहरा देखने निकली युवती पहुंची प्रेमी के घर, रात में दोनों ने कर लिया कुछ ऐसा, सुबह दादी ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Suicide Crime: सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मेकाज ले गए।

जगदलपुरOct 10, 2019 / 01:43 pm

Badal Dewangan

दशहरा देखने निकली युवती पहुंची प्रेमी के घर, रात में दोनों ने कर लिया कुछ ऐसा, सुबह दादी ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

जगदलपुर. शहर से सटे डोडरेपाल में दो युवाओं की लटकती लाश मिली है। इनकी शिनाख्त सूरज कश्यप (20) और पास के बहाद्दूरगुड़ा निवासी शारदा (20) के तौर पर हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मेकाज ले गए। जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

दशहरा देखने जाने के लिए घर से निकली
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली प्रभारी धनंजर सिन्हा ने बताया कि, युवक सूरज कश्यप २० निवासी डोडरेपाल अपने चाचा के साथ रहता था। चाचा की मौत के बाद कभी-कभी वहां जाकर सोया करता था। इधर युवती शारदा २० निवासी बहादूरगुड़ा अपने घर से सहेलियों के साथ दशहरा देखने जाने के लिए घर से निकली और अपने प्रेमी सूरज के घर गई। वहीं सूरज ने अपने चाचा के खाली पड़े घर में जाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

शवों को परिजनों को सौंप दिया गया
इसके बाद सुबह जब सूरज की दादी चाचा के घर पहुंची तो सूरज को फांसी के फंदे लटकता देख सहम गई। वहीं उसी कमरे में एक युवती भी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। फिर दादी ने घर के परिजनों को इसकी जानकारी दी परिजनों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने भी देरी न करते हुए घर पहुचीं और फंदे से दोनों के शव को उतारा और मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं परिजनों से पूछताछ के बाद घर वालो का कहना है कि दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग की कोई भी जानकारी नही थी। वहीं शवों का पीएम होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़े
जगदलपुर. माचकोट वन परिक्षेत्र में दो नर हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। रेंजर विनय चक्रवर्ती ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे कुरंदी के सुलियागुड़ा में यह हुआ है। हिरण शिकार के मुख्य आरोपी प्रभुनाथ के मक्के के खेत में आए हुए थे। यहांं पहले से लगाए गए फंदे में वे फंस गए। इसके बाद सिर और पैर छोडक़र उनका मांस 10 आरोपियों ने आपस में बांट लिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.