scriptअब छत्तीसगढ़ के इस जिले में Lockdown की घोषणा, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद | Total lockdown imposed in Jagdalpur from 23 July to 30 July, know rule | Patrika News

अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में Lockdown की घोषणा, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

locationजगदलपुरPublished: Jul 22, 2020 11:29:26 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

अनलॉक एक (Unlock-1) के बाद बस्तर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर जिले में लॉकडाउन (Lockdown in Jagdalpur) की घोषणा कर दी है।

UP Lockdown

UP Lockdown

जगदलपुर. अनलॉक एक (Unlock-1) के बाद बस्तर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर जिले में लॉकडाउन (Lockdown in Jagdalpur) की घोषणा कर दी है। इस बार लॉकडाउन 7 दिनों का होगा जो कि 23 जुलाई को शुरू होगा और 30 जुलाई की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। बस्तर जिले में अब तक 101 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, इसमें से 32 केस सभी एक्टिव बने हुए हैं।
अनलॉक एक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी। इसे देखते हुए अब फिर से कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन (Total lockdown imposed in Jagdalpur) की कवायद दोहराई जा रही है। जगदलपुर निगम क्षेत्र में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने लॉकडाउन की घोषणा की। जगदलपुर निगम क्षेत्र में अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन प्रतिदिन सुबह 6 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर घोषित कंटेनमेंट बफर जोन को छोड़कर सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग-फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लागू की जा सकेगी। लॉकडाउन (Jagdalpur Lockdown News) के दौरान जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन, यात्री बस की सेवाएं पूर्णता चालू रहेंगी। अंतर राज्यीय, अंतर जिला परिवहन के लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ई-पास आवश्यक होगा। सब्जी विक्रेता सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बिक्री कर सकते हैं। मिल्क पार्लर, दूध डेयरी का संचालन सशर्त सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो