जगदलपुर

Big Breaking : दर्दनाक सडक़ हादसे में दो की मौत, शवों की स्थिति ऐसी पहचान पाना मुश्किल

National Highway 63 में भैरमगढ़ के पास आज दोपहर एक सडक़ हादसे (Road Accident) में दो बाइक सवारों की मौत (died) हो गई है।

जगदलपुरAug 16, 2019 / 05:24 pm

Badal Dewangan

Big Breaking : दर्दनाक सडक़ हादसे में दो की मौत, शवों की स्थिति ऐसी पहचान पाना मुश्किल

जगदलपुर/बीजापुर. Road Accident नेशनल हाईवे 63 में सडक़ हादसे में दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। शवों को अस्पताल लाया जा चुका है। शवों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

Read more : पति को पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से था शक, पति ने आवेश में आकर, कुल्हाड़ी से कर दिया वार, फिर…

सडक़ दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत
मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से बीजापुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग ६३ में भैरमगढ़ थाना के पास गणेश बहार नाला के नजदीक आज दोपहर अचानक से हुई एक सडक़ दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत हो गई है। दोनों बाईक सवार बीजापुर की ओर जा रहे थे ये बीजापुर की ओर से आ रहे थे इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें

पहले नक्सली से बने आरक्षक, लेकिन शरीर में अभी भी बाकी था वही खून, फूंक डाली यात्री बस

मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है
जैसे ही दुर्घना की सूचना नजदीकी पुलिस थाने में लगी मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। और शवों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है। पुलिस का कहना है कि, दुर्घटना का कारण अज्ञात है और मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के इलाकों में तलाश करवाई जा रही है। जिससे शवों की शिनाख्त जल्दी हो सके।

Read More in ROAD ACCIDENT

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.