scriptपर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल, गुरूपूर्णिमा पर सांई मंदिर में भक्तों को दिए प्रकृति प्रसाद, फल व फूलदार पौधें | Unique initiative of environmental protection in Jagdalpur | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल, गुरूपूर्णिमा पर सांई मंदिर में भक्तों को दिए प्रकृति प्रसाद, फल व फूलदार पौधें

locationजगदलपुरPublished: Jul 17, 2019 11:24:40 am

Submitted by:

Manish Sahu

दो हजार से अधिक भक्तों को बांदे गए पपीता, आम व अन्य फूलदार पौधें

Patrika

पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल, गुरूपूर्णिमा पर सांई मंदिर में भक्तों को दिए प्रकृति प्रसाद, फल व फूलदार पौधें

जगदलपुर. शहर में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल देखनों को मिली। गुरुपूर्णिमा पर धरमपुरा स्थित सांई मंदिर में सभी भक्तों को प्रकृति प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान के प्रसाद के साथ लोगों को फल व फूलदार पौधों का भी वितरण किया गया। वहीं लोगों ने अपने गुरु को साक्षी मानकर पौधा रोपण के साथ ही उनके संरक्षण का भी शपथ लिए।
पौधा वितरण के लिए सांई मंदिर के सामने टेंट लगाया गया था। यहां पर पपीता, आम, अनार व अन्य फल, फूल और छायादार पौधों का वितरण किया गया। लोग भी यहां पर अपने-अपने पंसद के पौधे लिए। दो दिनों में करीब दो हजार से अधिक पौधों का वितरण किया है। प्रकृति प्रसाद के लिए मंगलवार को लोगों की भीड़ देखने लायक रही। सबसे ज्यादा इसी दिन ही पौधों का वितरण हुआ है।
धरमपुरा स्थिति श्री साई सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को सांई पालकी निकाली गई। इस दौरान सांई की सजीव झांकी का भी प्रदर्शन किया गया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को पूजा के बाद दोपहर महाभंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों साई बाबा का प्रसाद ग्रहण किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो