scriptबस्तर में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज | Weather mood changed once again in Bastar | Patrika News

बस्तर में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज

locationजगदलपुरPublished: Jan 31, 2020 12:41:34 pm

Submitted by:

Manish Sahu

पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर से बदली-बारिश के आसार बन गए हैं

बस्तर में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज

बस्तर में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज


बस्तर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर से बदली-बारिश के आसार बन गए हैं। इसका असर आज सुबह जगदलपुर शहर में भी देखने को मिला। पिछले तीन-चार दिनों से तेज हवाएं चल रही है। वहीं जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। जिले के बस्तर ब्लॉक के भानपुरी में बुधवार रात को बारिश भी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से १० जनवरी तक बस्तर में एक बार फिर से बदली-बारिश की संभावना बन गई है। इसके असर से तापमान में २ से ३ डिग्री की कमी आ सकती है। शहर में कल रात मौसम खुला हुआ था, लेकिन आज तड़के से मौसम का मिजाज बदला। मौसम में बदलाव से एक बार फिर ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान बादल छाए हुए है। साथ ही ठंड़ी-ठंड़ी हवाएं भी चल रही है। इससे मौसम एक बार फिर से सर्द हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो