scriptजयपुर में गूंजा भगवान महावीर का जयकारा, शोभायात्रा में साकार हुआ जीवन दर्शन, देखें तस्वीरें | Patrika News
जयपुर

जयपुर में गूंजा भगवान महावीर का जयकारा, शोभायात्रा में साकार हुआ जीवन दर्शन, देखें तस्वीरें

7 Photos
2 weeks ago
1/7
विश्व को जियो और जीने दो और अहिंसा का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है।
2/7
राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर के जैन मंदिरों में ध्वज रोहण, कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन के कार्यक्रम हुए।
3/7
शहर में सुबह जगह-जगह शोभायात्राएं एवं प्रभातफेरियां भी निकाली गईं। राजस्थान जैन सभा, जयपुर के तत्वावधान में आज सुबह महावीर पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान परकोटा महावीर स्वामी के जयकारों से गूंज उठा।
4/7
महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित अहिंसा, शाकाहार, जीयो और जीने दो, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, स्वच्छता का संदेश देती झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
5/7
महिला मंडल की सदस्य, स्कूली छात्राएं नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए चल रही थीं। वहीं शोभायात्रा में शामिल अलग-अलग कॉलोनियों की 20 झांकियों में भगवान महावीर के जीवन दर्शन और सिद्धांतों को दर्शाया गया।
6/7
शोभायात्रा में लवाजमे के बीच स्वर्ण जड़ित रथ पर विराजमान भगवान महावीर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, महिला मंडल, बालिका मंडल एवं संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।
7/7
शोभायात्रा मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां आचार्य चैत्य सागर, आचार्य शशांक सागर एवं गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में धर्म सभा होगी।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.