scriptAaj Ka Panchang आर्ट, बिजनेस, डेयरी, एग्रीकल्चर, कंसल्टेंट, काउंसलर्स, प्ले स्कूल आदि से संबंधित कार्य सफल होने का दिन | 1 January 2021 Ka Panchang Today Panchang 1 January 2021 | Patrika News

Aaj Ka Panchang आर्ट, बिजनेस, डेयरी, एग्रीकल्चर, कंसल्टेंट, काउंसलर्स, प्ले स्कूल आदि से संबंधित कार्य सफल होने का दिन

locationजयपुरPublished: Jan 01, 2021 09:16:55 am

Submitted by:

deepak deewan

todays hindi panchang 1 january 2021 rahukaal and shubh muhurat आज 01 जनवरी 2021 को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष 2021 प्रारंभ हुआ है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि नए साल के पहले दिन रात में भद्रा लग रही है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और शीतला माता की पूजा कर सकते हैं। जरूरतमंदों को दान दें।

1 January 2021 Ka Panchang Today Panchang 1 January 2021

1 January 2021 Ka Panchang Today Panchang 1 January 2021

जयपुर. आज 01 जनवरी 2021 को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष 2021 प्रारंभ हुआ है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि नए साल के पहले दिन रात में भद्रा लग रही है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और शीतला माता की पूजा कर सकते हैं। जरूरतमंदों को दान दें।
आज थियेटर, कला और वाणिज्य व्यवसाय, डेयरी, कृषि, बाग़वानी, पशुपालन, खाने.पीने की सामग्री के निर्माण व वितरण, राजनीति, धर्मगुरु, परामर्शदाता, मनोचिकित्सक, अध्यापक, प्रशिक्षक, बच्चों की देखभाल के कार्य, प्ले स्कूल, भवन निर्माण, धार्मिक व सामाजिक उत्सवों के आयोजनकर्ता, शेयर बाज़ार, वित्त, जल प्रधान कार्य, सेवा, माल ढोने जैसे श्रमप्रधान कार्य सफल हो सकते हैं।
पौष कृष्ण द्वितीया शुक्रवार विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति पौष 11 शक संवत 1942
सौर पौष मास प्रविष्टे 18 जमादि उल्लावल 16 हिजरी 1442 ।
चंद्रमा दिन.रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्य उत्तरायण दक्षिणगोल शिशिर ऋतु।
द्वितीया तिथि प्रातः 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ
पुष्य नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 15 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
वैघृति योग अपराह्न 01 बजकर 37 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ
गर करण प्रातः 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
दिशाशूल- पश्चिम।

आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल शाम 07 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
रवि योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से अगली सुबह 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो