scriptनोटबंदी का एक साल: इसे फेल बताते हुए जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा कह रही कांग्रेस, मनाएगी काला दिवस | 1 year of Notebandi : rajasthan political news in hindi | Patrika News

नोटबंदी का एक साल: इसे फेल बताते हुए जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा कह रही कांग्रेस, मनाएगी काला दिवस

locationजयपुरPublished: Nov 04, 2017 07:14:31 pm

Submitted by:

Vijay ram

उस दिन को 1 साल होने जा रहा है जब 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे, सरकार 2000 का नोट लाई थी।

1 year of Notebandi
जयपुर . उस दिन को 1 साल होने जा रहा है जब देश में 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे, सरकार 2000 का नोट लाई थी। विगत वर्ष केंद्र सरकार के नोटबंदी के के इस प्रहार को कांग्रेस जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा बता रही है।
यहां जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सहारा ले रही है। हम नोटबंदी के विरोध में 8 नवम्बर को काला दिवस के रूप में मनाएंगे।
खाचरियावास ने बताया कि प्रदेश में विपक्ष की ओर से कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कराया जाएगा और लोग काली पट्टी बांधेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में पिछले वर्ष 8 नवंबर को जो नोटबंदी की गई थी, उससे हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि इस एक वर्ष में पूरे देश का आर्थिक ढांचा गडबडा गया। पूरे देश के लोग आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। गरीब मध्यमवर्गीय, अमीर सभी परेशान हैं, काम-धंधे चौपट हो गए, महंगाई बढ़ गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो