scriptAaj Ka Panchang 10 January 2021 मैनेजमेंट, बिजनेस, टूरिज्म, कंसल्टेंट, काउंसलर्स, सम्मोहनकर्ता, ज्योतिषी आदि से जुड़े कार्य सफल होने का योग | 10 January 2021 Ka Panchang Today Panchang 10 January 2021 | Patrika News

Aaj Ka Panchang 10 January 2021 मैनेजमेंट, बिजनेस, टूरिज्म, कंसल्टेंट, काउंसलर्स, सम्मोहनकर्ता, ज्योतिषी आदि से जुड़े कार्य सफल होने का योग

locationजयपुरPublished: Jan 10, 2021 09:41:56 am

Submitted by:

deepak deewan

daily panchang 10 january 2021 today panchang in hindi आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी शाम 4 बजकर 53 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज प्रदोष व्रत है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते है कि रविवार सुबह सूर्योदय से सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक राज योग रहेगा। इस योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं। इस दौरान धार्मिक कार्यों से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही सुबह 10. 50 बजे तक अनुराधा नक्षत्र तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

10 January 2021 Ka Panchang Today Panchang 10 January 2021

10 January 2021 Ka Panchang Today Panchang 10 January 2021

जयपुर. आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी शाम 4 बजकर 53 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज प्रदोष व्रत है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते है कि रविवार सुबह सूर्योदय से सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक राज योग रहेगा। इस योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं। इस दौरान धार्मिक कार्यों से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही सुबह 10. 50 बजे तक अनुराधा नक्षत्र तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
आज सम्मोहनकर्ता, तांत्रिक, ज्योतिषी, गुप्तचर, फ़ोटोग्राफ़र, सिनेमा संबंधी कार्य, कला व संगीत से जुड़े कार्य, उद्योग, प्रबंधन, परामर्श, मनोविज्ञान, विज्ञान, अंक शास्त्र, गणित, राजकार्य, व्यवसायी, पर्यटन आदि विभाग से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आज श‍िव पर‍िवार की उपासना करें। जरूरतमंदों को दान करें।
आज का पंचांग 10 जनवरी
पौष कृष्ण द्वादशी रविवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति पौष 20 शक संवत् 1942
सौर पौष मास प्रविष्टे 27 जमादि उल्लावल 25 हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन.रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
द्वादशी तिथि सायं 04 बजकर 53 मिनट तक उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।
अनुराधा नक्षत्र 10 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ
गण्ड योग पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
तैतिल करण सायं 04 बजकर 53 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
दिशाशूल- पश्चिम।

आज का शुभ मुहूर्त
अभ‍िजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 म‍िनट से 12 बजकर 49 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 55 म‍िनट तक।
सर्वार्थ स‍िद्ध‍ि योग दोपहर 02 बजकर 49 म‍िनट से 11 जनवरी सुबह 07 बजकर 15 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 01 म‍िनट से 11 जनवरी रात 12 बजकर 56 मि‍नट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
यमगंड दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से 04 बजकर 30 म‍िनट तक।
राहुकाल दोपहर 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक।

ट्रेंडिंग वीडियो