scriptAaj Ka Panchang 10 September 2020 : पर्व—व्रतों का दिन, सभी कार्य होंगे सफल | 10 September 2020 Ka Panchang , Panchang 10 September 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang 10 September 2020 : पर्व—व्रतों का दिन, सभी कार्य होंगे सफल

locationजयपुरPublished: Sep 10, 2020 07:08:53 am

Submitted by:

deepak deewan

आज आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज रोहिणी नक्षत्र है और चंद्रमा वृषभ राशि में है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज कई पर्व और व्रत हैं. आज पितृ पक्ष का अष्टमी श्राद्ध, जीवितपुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत, अष्टमी रोहिणी और रोहिणी व्रत है।

10 September 2020 Ka Panchang

10 September 2020 Ka Panchang

जयपुर. आज आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज रोहिणी नक्षत्र है और चंद्रमा वृषभ राशि में है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज कई पर्व और व्रत हैं. आज पितृ पक्ष का अष्टमी श्राद्ध, जीवितपुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत, अष्टमी रोहिणी और रोहिणी व्रत है। महालक्ष्मी व्रत पर लक्ष्मीजी और कुबेर की पूजा करें। गुरुवार को हल्दी या केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्णा अष्टमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 26 मुहर्रम 21, हिजरी 1442 ।
सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः।
अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 35 मिनट तक उपरान्त नवमी तिथि का आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 39 मिनट तक उपरान्त मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ
वज्र योग सायं 06 बजकर 36 मिनट तक उपरान्त सिद्धि योग का आरंभ।
बालव करण अपराह्न 02 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ।
चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 37 मिनट तक वृष उपरान्त मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 43 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
दिशा शूल दक्षिण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो