जयपुर

एम्बुलेंस कर्मचारियों को लेकर आई बड़ी खबर, कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

108, 104 Emergency Ambulance Service Strike : विभिन्न मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल ( hadtal ) आज दूसरे दिन भी जारी है । ( Rajasthan Ambulance service 108 and 104 On Strike) हड़ताल के ( jaipur News ) दूसरे दिन आज सुबह प्रदेशभर के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर अमर जवान ज्योति सर्किल पर धरने पर बैठे। धरना दे रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस भी पहुंची । जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस ने कई एम्बुलेंस कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया ।

जयपुरNov 01, 2019 / 11:12 am

Kartik Sharma

आज भी वार्ता के लिए बुलाया
हड़ताल के दूसरे दिन आज भी एम्बुलेंस कर्मचारियों को सचिवालय में वार्ता के लिए बुलाया गया है । जानकारी के अनुसार एडिशनल चीफ सेकेट्री ने एम्बुलेंस कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। अब देखना होगा क्या वार्ता के बाद कर्मचारियों और प्रशासन में सहमति बनती है या नहीं या एक बार फिर वार्ता विफल रहती है ।
दूसरे दिन भी मरीज होते रहे परेशान
( patients arrived in hospitals by private vehicles ) दूसरे दिन भी एंबुलेंस नहीं चलने से मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते आज सुबह भी सवाई मानसिंह अस्पताल सहित प्रदेश के अधिकतर अस्पतालों में मरीज या तो अपने निजी वाहनों से या फिर आटो करके अस्पताल पहुंच रहे है।
राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए निकाली गई नई निविदा में कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। इस कारण प्रदेश के सभी एंबुलेंस कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी अपनी नौकरी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार के समय एंबुलेंस संचालन के लिए निकाली गई नई निविदा में कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं लिखा होने के कारण प्रदेश में 840 एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी चली गई थी। ऐसे में कर्मचारियों में भय व्याप्त है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.