scriptसोने सी दमक उठी छोटी काशी, 108 कुंडीय रूद्र महामृत्युंजय यज्ञ का हुआ आगाज | 108 Kundiya Rudra Maha Mrityunjaya Yagya starts from today in jaipur | Patrika News

सोने सी दमक उठी छोटी काशी, 108 कुंडीय रूद्र महामृत्युंजय यज्ञ का हुआ आगाज

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2019 07:11:36 pm

Submitted by:

anandi lal

सोने जैसी दमक उठी छोटी काशी, 108 कुंडीय रूद्र महामृत्युंजय यज्ञ का हुआ आगाज

ekadash kundatamak pratishtha or mahavishnuyag mahotsav
जयपुर। बाबा बालनाथ आश्रम में बुधवार से 108 कुंडीय रूद्र महामृत्युंजय यज्ञ का आगाज लक्खी कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके चलते छोटी काशी आज बाबा के जयकारों से सरोबार हो उठी। गोविंददेवजी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा 13 किमी का सफर तय कर धार्मिक नगरी लुनियावास पहुंची। हजारों महिलाएं 51 हजार कलश सिर पर धारण कर बाबा के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
बाबा के जयकारों से गूंज उठी छोटी काशी

बाबा बस्तीनाथ के नेतृत्व में हाथी-घोड़े व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा गोविंददेवजी मंदिर परिसर से जैसे ही रवाना हुई तो करीब 3-4 किमी श्रद्धालुओं का तातां लग गया। भक्त हाथों में पताकाएं लेकर बाबा के जयकारों के साथ चल रहे थे। यात्रा गणगोरी बाजार, परकोटा घाटगेट, ट्रांसफोर नगर, घाट की गुणी होते हुए गोनेर रोड स्थित बाबा बालनाथ आश्रम पहुंची। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा।
jaipur
पूरे एक साल यज्ञ का होगा आयोजन

बता दें कि बाबा के आश्रम में इस बार पूरे एक वर्ष तक रुद्र महामृत्युंजय यज्ञ का आगाज हुआ है। या इस साल शिवरात्रि से अगले साल शिवरात्रि तक यह यज्ञ चलेगा। इससे पहले भी बाबा बस्ती नाथ की अगुवाई में 9108रुद्र महामृत्युंजय यज्ञ, 6161रुद्र महामृत्युंजय यज्ञ, 5151रुद्र महामृत्युंजय यज्ञ, 2121रुद्र महामृत्युंजय यज्ञ तथा 1111 रुद्र महामृत्युंजय यज्ञों का आयोजन हो चुका है।
पूरे कार्यक्रम की टाइम लाइन

करीब 51000 कलश

करीब 3 किमी श्रद्धालुओं का लगा तांता

कलश यात्रा करीब 11:15 बजे गोविंद देव जी मंदिर से हुई रवाना

रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत
कलश यात्रा दोपहर करीब 2:15 बजे यज्ञ स्थल पहुंची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो