scriptAaj Ka Panchang : दूध, डेयरी से संबंधित व्यवसाय शुरू करने का सबसे अच्छा मुहुर्त | 11 august 2020 Ka Panchang , Todays Panchang 11 august 2020 | Patrika News

Aaj Ka Panchang : दूध, डेयरी से संबंधित व्यवसाय शुरू करने का सबसे अच्छा मुहुर्त

locationजयपुरPublished: Aug 11, 2020 07:15:40 am

Submitted by:

deepak deewan

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, कई जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जा रही है। आज देर रात 12 बजकर 57 मिनिट तक भरणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा।

11 august 2020 Ka Panchang

11 august 2020 Ka Panchang

जयपुर.
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, कई जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जा रही है। आज देर रात 12 बजकर 57 मिनिट तक भरणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। आज मंगलवार का दिन है, इस दिन बजरंगबली की पूजा अर्चना करना शुभ होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज 12:07 बजे से 13:43 बजे तक सभी प्रकार के कार्य, खासकर डेयरी आदि शुरू करने का सबसे अच्छा मुहुर्त है।
आज का पंचांग :
भाद्रपद कृष्णा सप्तमी मंगलवार विक्रम संवत् 2077।
सौर श्रावण मास प्रविष्टे 27, जिल्काद 20, हिजरी 1441 ।
सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।
सप्तमी तिथि प्रातः 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।
भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 57 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ
गण्ड योग प्रातः 08 बजकर 39 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
बव करण प्रातः 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बज कर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।
दिशाशूल: उत्तर

दिन का चौघडिया— समय— करने योग्य कार्य
रोग— 05:43 – 07:19— प्रतियोगिता, कोर्ट कचहरी
उदवेग— 07:19 – 08:55— सरकारी कार्य
चर— 08:55 – 10:31— कला—संस्कृति, यात्रा
लाभ— 10:31 – 12:07— ट्यूशन, कोचिंग, नया व्यवसाय
अमृत— 12:07 – 13:43— सभी प्रकार के कार्य, डेयरी
काल — 13:43 – 15:19— खेती—किसानी, मशीन संबंधी कार्य
शुभ— 15:19 – 16:55— ट्यूशन, कोचिंग, धार्मिक कार्य
रोग— 16:55 – 18:31— प्रतियोगिता, कोर्ट कचहरी
रात का चौघडिया— समय— करने योग्य कार्य
काल— 18:31 – 19:55— खेती—किसानी, मशीन संबंधी कार्य
लाभ— 19:55 – 21:19— ट्यूशन, कोचिंग, नया व्यवसाय
उद्वेग— 21:19 – 22:43— सरकारी कार्य
शुभ—22:43 – 24:07— ट्यूशन, कोचिंग, धार्मिक कार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो