scriptAaj Ka Ank jyotish 12 January 2021 इन मूलांक वालों का मंगलमय दिन, करियर में होगा कमाल | 12 January 2021 Ka Ank Jyotish Today Numerology 12 th January 2021 | Patrika News

Aaj Ka Ank jyotish 12 January 2021 इन मूलांक वालों का मंगलमय दिन, करियर में होगा कमाल

locationजयपुरPublished: Jan 12, 2021 07:44:42 am

Submitted by:

deepak deewan

numerology horoscope prediction 12 january 2021 अंक ज्योतिष 12 जनवरी मंगलवार, 12 जनवरी 2021 को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी है। न्यूमरालाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि 12 का संयुक्त अंक एकल अंक 03 के समान परिणाम देगा। संयुक्त अंक तेजस्विता प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 09 है। 01,03 तथा 02 आज के लिए शुभ अंक हैं।
 

12 January 2021 Ka Ank Jyotish Today Numerology 12 th January 2021

12 January 2021 Ka Ank Jyotish Today Numerology 12 th January 2021

जयपुर. मंगलवार, 12 जनवरी 2021 को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी है। न्यूमरालाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि 12 का संयुक्त अंक एकल अंक 03 के समान परिणाम देगा। संयुक्त अंक तेजस्विता प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 09 है। 01,03 तथा 02 आज के लिए शुभ अंक हैं।
मूलांक – 1
जॉब व व्यवसाय में तरक्की होगी। 02 व 09 के अंक आपके लिए शुभ रहेंगे। लाइफ पार्टनर या लवमेट आज आपको दैनिक कामकाज में सपोर्ट कर सकता है। उनका आर्थिक सहयोग भी रहेगा।
मूलांक – 2
जॉब या बिजनेस में नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। लवमेट को लेकर प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। आज 03 व 09 शुभ अंक हैं।

मूलांक – 3
व्यवसाय में उन्नति होगी। जॉब में तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है. लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। शुभ अंक- 03 व 04
मूलांक – 4
लक्ष्मीजी की पूजा करने से जॉब या व्यवसाय में लाभ होगा। लवलाइफ में सफलता का संकेत है। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ अंक-05 व 06
मूलांक – 5
आज हनुमानजी और शिवजी का आशीर्वाद जॉब या व्यवसाय में प्रगति दे सकता है। लाइफ पार्टनर से हर तरह से लाभ मिलेगा। लवमेट से संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। शुभ अंक-04 व 07
मूलांक – 6
बिजनेस या जॉब में प्रोग्रेस होगी। व्यवसाय में भाग्य पूरा साथ देगा। प्रेम संबंधों में आज सावधानी बरतें। लाइफ पार्टनर कोई उपहार दे सकते हैं। शुभ अंक-04 व 08

मूलांक – 7
जॉब में पदौन्नति हो सकती है। व्यवसाय में भी प्रगति के योग हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ संबंध आज ठीक रहना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। शुभ अंक-04 व 05
मूलांक— 8
जॉब या व्यवसाय में कुछ परिवर्तन हो सकता है। करियर में नए कार्य को लेकर खुश रहेंगे। लवमेट से तनाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर से मतभेद की आशंका है। शुभ अंक-06 व 07
मूलांक— 9
आज आपका भाग्य प्रबल है। करियर में कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। लाइफ पार्टनर या लवमेट को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, आज उनका ध्यान रखना होगा। शुभ अंक-02 व 08

ट्रेंडिंग वीडियो