scriptकर्मचारियों की सरकार को चेतावनी! मांगे नहीं मानी तो बारह हजार कर्मचारी देंगे त्यागपत्र | 12 Thousand Employees Against Govt | Patrika News

कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी! मांगे नहीं मानी तो बारह हजार कर्मचारी देंगे त्यागपत्र

locationजयपुरPublished: Sep 19, 2018 03:35:51 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Protest
जयपुर। राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में कार्यरत बारह हजार अधिकारी-कर्मचारी दो अक्टूबर को सामूहिक इस्तीफा देकर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
सेवा परिषद से जुड़े बबली राम जाट, सोहन लाल डारा और महावीर प्रसाद शर्मा ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि पदोन्नति की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से अब तक 9 बार समझौता हो चुका है, लेकिन उस पर अमल नहीं होने दिया जा रहा। मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा और मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठे अफसर समझौता पत्र को लागू नहीं होने दे रहे।
बबली राम जाट ने कहा कि मंत्री राजेन्द्र राठौड़ कह रहे हैं कि बात कर लेते हैं आ जाइए। वे कितनी बार बात करेंगे। पिछले साल सितम्बर में भी बात की थी और समझौता किया था। अब फिर से कह रहे हैं कि समझौता कर लेते हैं। क्या मंत्री के पास यही काम रह गया है। क्या वे समझौते को अमल में नहीं ला सकते।
महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 21 सितम्बर को विधायकों का घेराव किया जाएगा। 26 सितम्बर को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर कलक्टरों को ज्ञापन दिया जाएगा और तब तक भी मांगें नहीं मानी तो आगामी दो अक्टूबर को बारह हजार कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देकर तीन अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
वहीं दूसरी ओर… जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी समस्याएं
आमेर में व्यापार मंडल द्वारा समस्त व्यापारियों की एक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश पुनिया के साथ आमेर के नए थाना अधिकारी सवाई सिंह रतनी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने बाजार की अव्यव्स्थाओं से दोनों को अवगत करवाया। सभी व्यापारियों ने ट्राफीक, वे तरीकों वाहन चलाने वालों पर कार्य वाही की मांग की साथ बालिका विधालय के सामने विधालय छुट्टी के समय रहने वाले असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग की। दोनों अतिथि गणों ने समस्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और हर सम्भव सहयता करने का आश्वासन दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो