scriptचीन को दो मिनट में जवाब दे सकती है हिन्दुस्तान की 139 करोड़ जनता-शेखावत | 139 crore people of India can respond to China in two minutes | Patrika News

चीन को दो मिनट में जवाब दे सकती है हिन्दुस्तान की 139 करोड़ जनता-शेखावत

locationजयपुरPublished: Jun 26, 2020 06:01:25 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि चीन की धोखेबाजी की हरकतों की निंदा पूरे विश्व में हो रही है। चीन को जवाब तो हिन्दुस्तान की 139 करोड़ जनता दो मिनट में दे सकती है। जनता ने चीनी सामानों का बहिष्कार करके इस दिशा में काम भी चालू कर दिया है। शेखावत शुक्रवार को महापौर, उपमहापौर, सभापति, उपसभापति, पूर्व अध्यक्ष एवं समितियों के चेयमैन से वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर रहे थे

चीन को दो मिनट में जवाब दे सकती है हिन्दुस्तान की 139 करोड़ जनता-शेखावत

चीन को दो मिनट में जवाब दे सकती है हिन्दुस्तान की 139 करोड़ जनता-शेखावत

जयपुर।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि चीन की धोखेबाजी की हरकतों की निंदा पूरे विश्व में हो रही है। चीन को जवाब तो हिन्दुस्तान की 139 करोड़ जनता दो मिनट में दे सकती है। जनता ने चीनी सामानों का बहिष्कार करके इस दिशा में काम भी चालू कर दिया है। शेखावत शुक्रवार को महापौर, उपमहापौर, सभापति, उपसभापति, पूर्व अध्यक्ष एवं समितियों के चेयमैन से वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में कोविड-19 के नियंत्रण और मुकाबला करने में पूरी दुनिया में अग्रणी स्थान कायम किया है, जिसके चलते इस महामारी का प्रकोप अन्य देशों के मुकाबले भारत में कम हुआ है। भाजपा राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार से ज्यादा राहत सामग्री और उपकरण समाज सेवा के नाते उपलब्ध करवा कर साबित कर दिया है कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा में सदा ही अग्रणी है।
जनता से दुर्व्यवहार कर रही है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य की जनता से दुराभाव का व्यवहार कर रही है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भाजपा शासन में शुरू की गई अन्नपूर्णा योजना को बंद कर दिया। फिर भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गली—मोहल्ले में मानव सेवा, भोजन, सैनेटाइजर, मास्क जनता को उपलब्ध करवाकर अपना कर्तव्य निभाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो