scriptएक दिन में तय हुए 14.59 लाख मुकदमे | 14-59 cases disposed in few hours | Patrika News

एक दिन में तय हुए 14.59 लाख मुकदमे

locationजयपुरPublished: Jul 11, 2021 02:42:27 am

Submitted by:

Shailendra Agarwal

राष्ट्रीय लोक अदालत में दिलाए गए 35.38 अरब रुपए

justice_u_u_lalit.jpg

Lol adalat monitoring By Justice U U Lalit

जयपुर। देशभर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 14 लाख 59 हजार से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया। 10 लाख 95 हजार मुकदमों का निस्तारण कर उत्तरप्रदेश देश में सबसे आगे रहा।
पहली बार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश यू यू ललित ने स्वयं वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में लोक अदालतों के कामकाज और कामकाज की निगरानी की। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में लोक अदालत में शामिल पीठों के न्यायाधीशों से बात कर उनसे मुकदमों के बारे में जानकारी ली। राजस्थान में न्यायाधीश संदीप मेहता व अरुण भंसाली से भी बात की। लोक अदालत के दौरान देशभर में 5813 बेंचों का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 41 लाख 11 हजार से अधिक मुकदमे लगाए गए थे, जिसमें से 14 लाख 59 हजार 532 का आपसी राजीनामे से निस्तारण हो गया। इनमें से 8 लाख 17 हजार प्रकरण ऐसे थे, जिनका अदालत पहुंचने से पहले ही लोक अदालत में निस्तारण हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो