script15 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, माउंट आबू फिर शून्य पर | 15 cities with minimum temperature below 10 degrees, Mount Abu again a | Patrika News

15 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, माउंट आबू फिर शून्य पर

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2021 07:43:30 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

अधिकतम तापमान में गिरावटघने कोहरे की चपेट में प्रदेश9 जिलों में तीन दिन कोल्ड वेव का यलो अलर्टचार जिलों में घने कोहरे की संभावना


प्रदेश में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के 15 से अधिक शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में माउंट आबू का न्यनूतम तापमान एक बार फिर शून्य पर पंहुच गया। इसी प्रकार बीकानेर का पारा 6 डिग्री कम होकर 6.8 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के अधिकांश इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे जिससे दृश्यता बेहद कम रही और वाहनचालकों को परेशानी आई। राजधानी जयपुर के आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा कुछ ऐसा ही हाल बीकानेर, शेखावाटी और श्रीगंगानगर में देखने को मिला। मौसम विभाग ने प्रदेश 9 जिलों में अगले तीन दिन तक कोल्ड वेव और सोमवार को चार जिलों में घना कोहरे की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरने से राज्य में उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू हो चुका है। आगामी तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। उत्तरी राजस्थान के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। शेखावटी संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान एक बार फिर 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज होगा। वहीं 25 और 26 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की भी संभावना है।
आगामी तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान
25 से 27 जनवरी : बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू,भरतपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ में कहीं कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं सोमवार को श्रीगंगानगर, चूरू,हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में कहीं कहीं घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। शीत दिन की स्थिति में रात के साथ साथ दिन में भी ठंड का अहसास अधिक रहेगा। पाला और शीतलहर दलहनी फसलों और पशुओं को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं कोहरे के कारण दृश्यता भी 500 मीटर से कम हो सकती है जिससे वाहन चलाने में परेशानी आएगी।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
माउंट आबू 20.0 0.0
उदयपुर 28.0 10.0
अजमेर 22.0 09.3
जयपुर 22.2 09.7
कोटा 22.0 12.7
डबोक 22.6 11.0
बाड़मेर 25.8 10.0
जैसलमेर 24.4 08.0
जोधपुर 23.8 08.3
बीकानेर 22.0 06.8
चूरू 19.6 6.8
श्रीगंगानगर 18.7 06.1
भीलवाड़ा 23.0 06.0
वनस्थली 23.2 07.8
अलवर 19.8 08.2
पिलानी 19.7 06.9
सीकर 18.5 07.0
चित्तौडगढ़़ 23.6 09.8
फलौदी 11.2
भरतपुर 17.3 12.1
धौलपुर 15.4 09.2
सवाई माधोपुर 21.6 11.5
करौली 18.6 10.5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो