script

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Nov 22, 2019 01:08:35 am

Submitted by:

Dinesh Gautam

किशोरी को बाइक सवार युवक अगवा कर अपने साथ ले गया और नाहरी का नाका एक सुनसान मकान में लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

जयपुर के शास्त्रीनगर थाना इलाके में घर से बाजार जा रही किशोरी को बाइक सवार युवक अगवा कर अपने साथ ले गया और नाहरी का नाका एक सुनसान मकान में लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने उसे पहले जबरन शराब पिलाई और इसके बाद पानी पीने को दिया। इससे वह बेहोश हो गई।
जब उसे सुबह होश आया ,उसने स्वयं नग्न अवस्था में पाया। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर त्वरित कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाधिकारी सज्जन सिंह कविया ने बताया कि मूलत: पश्चिम बंगाल निवासी एक पंद्रह वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ किराए से शास्त्रीनगर में रहती है और और मां के साथ कचरा बीनने का काम करती है।
वह 18 नवम्बर को घर से सामान लेने बाजार जा रही थी इसी दौरान मकान मालिक का बेटा सुभाष उर्फ विजय आया और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया।

नाहरी का नाका स्थित एक मकान पर ले गया जहां पर आरोपी ने उसे शराब पिलाई और फिर पानी में मिलाकर नशे की गोलियां दे दी। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने रातभर उसका देहशोषण किया। सुबह होश आया तो उसने स्वयं को अस्त व्यस्त हालत में पाया। आरोपी ने घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी उसे घर के नजदीक छोडकर भाग निकला। उसके परिजन उसे रातभर से खोज रहे थे।

घर जाने के दौरान उसे परिजन मिल गए। इस पर उसने परिजनों को सारी आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर बुधवार को थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा कर आरोपी सुभाष उर्फ विजय की तलाश कर गुुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो