scriptखुदाई में मिला 1500 साल प्राचीन शहर, आज भी खड़े हैं महल | 1500 years old city found in excavation, the palace is still standing | Patrika News

खुदाई में मिला 1500 साल प्राचीन शहर, आज भी खड़े हैं महल

locationजयपुरPublished: May 30, 2022 09:18:22 pm

Submitted by:

Amit Purohit

मैक्सिको: माया सभ्यता के अवशेषों का खुलासा

खुदाई में मिला 1500 साल प्राचीन शहर, आज भी खड़े हैं महल

खुदाई में मिला 1500 साल प्राचीन शहर, आज भी खड़े हैं महल

मैक्सिको सिटी. मैक्सिको के युकाटन क्षेत्र में पुरातत्वविदों ने सदियों पुराने ‘माया’ सभ्यता के एक शहर ‘जिओल’ के अवशेषों का खुलासा किया है। माना जा रहा है कि यह 600 से 900 ईस्वी के बीच लगभग 4,000 लोगों का घर रहा था। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री के पुरातत्वविदों में से एक कार्लोस पेराजा के अनुसार यहां हर वर्ग के लोग रहते थे। समय के साथ, शहरी फैलाव बढऩे से कई पुरातात्विक अवशेष नष्ट हो गए हैं।
भविष्य के पार्क से मिला ‘अतीत’
जिस भूमि पर जिओल की खोज की गई थी, वह जगह एक फ्यूचरिस्टिक इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए संरक्षित थी। जगह के मालिकों में से एक, मौरिसियो मोंटाल्वो ने बताया, ‘हमने एक विशाल पत्थर देखा और जैसे ही हमने खुदाई की, विशाल इमारतें दिखाई देने लगीं।’ हमने पुरातत्व विभाग से संपर्क किया। हमारे लिए किसी भी नए निर्माण से अधिक माया विरासत के अवशेषों को संरक्षित करना अधिक महत्त्वपूर्ण है।
पुक शैली की वास्तुकला
यह साइट अपनी पुक शैली की वास्तुकला के कारण विशेष है। यह शैली चिचेन इत्जा पिरामिड के लिए प्रसिद्ध है। दक्षिण में, शैली एड्जना में पाई जा सकती है; और पूर्व में चिचेन इत्जा (पुक हिल्स क्षेत्र के बाहर) में। पुक शब्द का उपयोग पुक पहाड़ियों के भीतर स्थित प्राचीन माया स्थलों की स्थापत्य शैली को निर्दिष्ट करने के लिए भी किया जाता है। पुरातत्वविदों ने साइट पर पाए जाने वाले महलों, पिरामिडों और हवेलियों के साथ-साथ यहां रहने वाले सामाजिक वर्गों के साक्ष्य पर भी प्रकाश डाला। यहां बड़े घरों में रहने वाले पुजारियों से लेकर श्रमिकों के लिए छोटे घर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो