scriptKark Sankranti : यश—सम्मान पाने के लिए श्रेष्ठ स्तोत्र, तीन बार पाठ करने से जल्दी मिलता है फल | 16 july 2020 Kark Sankranti Aditya Hradaya Stotra Worship Surya Dev | Patrika News

Kark Sankranti : यश—सम्मान पाने के लिए श्रेष्ठ स्तोत्र, तीन बार पाठ करने से जल्दी मिलता है फल

locationजयपुरPublished: Jul 16, 2020 08:14:55 am

Submitted by:

deepak deewan

आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान शिव के प्रिय सावन माह में विष्णुजी के प्रिय गुरुवार के दिन एकादशी और सूर्य पूजा का दिन कर्क संक्रांति का यह संयोग बहुत शुभदायक साबित होगा। शिवपूजा, विष्णु पूजा के साथ ही आज सूर्य पूजा भी बहुत फलदायी होगी।

16 july 2020 Kark Sankranti Aditya Hradaya Stotra Worship Surya Dev

16 july 2020 Kark Sankranti Aditya Hradaya Stotra Worship Surya Dev

जयपुर. पूजा—पाठ के लिहाज से आज का दिन बहुत विशेष है। आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, गुरुवार का दिन है और साथ ही कर्क संक्रांति भी है। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान शिव के प्रिय सावन माह में विष्णुजी के प्रिय गुरुवार के दिन एकादशी और सूर्य पूजा का दिन कर्क संक्रांति का यह संयोग बहुत शुभदायक साबित होगा। शिवपूजा, विष्णु पूजा के साथ ही आज सूर्य पूजा भी बहुत फलदायी होगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सूर्यदेव के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्रांति कहा जाता है. आज सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्यदेव की पूजा जरूर करें। आजकल लोगों में धन के साथ ही यश—मान—सम्मान की चाह भी बढ रही है जोकि सूर्यदेव की कृपा से ही प्राप्त होते हैं। सूर्य देव नवग्रहों में राजा हैं और राजकीय सम्मान के कारक भी हैं. विधिवत पूजन-अर्चन से वे प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में यश—सम्मान प्राप्त होता है।
पंडित दीपक दीक्षित के अनुसार आज स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दें। विधिपूर्वक भगवान सूर्य का पूजन करें। आज आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें। संभव हो तो इसका तीन बार पाठ करें। हर बार पाठ पूर्ण होने पर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। विश्वासपूर्वक सूर्यपूजा और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि जरूर होगी, यह तय है. सूर्यदेव को दीप दान का भी विशेष महत्व है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो